Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित ज्ञान भारतम् अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत के स्वर्णिम अतीत के पुनर्जागरण का साक्षी है. इस अवसर पर उन्होंने ज्ञान भारतम् पोर्टल का शुभारंभ भी किया, जो पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, संरक्षण और सार्वजनिक पहुंच को बढ़ावा देगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास करीब एक करोड़ पांडुलिपियों का विश्व का सबसे बड़ा संग्रह है. इतिहास की मार से लाखों पांडुलिपियां नष्ट हो गईं, लेकिन जो बची हैं, वे यह प्रमाणित करती हैं कि हमारे पूर्वज ज्ञान और विज्ञान के प्रति कितने समर्पित थे. कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा चार स्तंभों संरक्षण, नवाचार, परिवर्धन और अनुकूलन पर आधारित है.
पांडुलिपियों को समय यात्रा की तरह बताया
पीएम मोदी ने पांडुलिपियों को समय यात्रा की तरह बताते हुए कहा कि “आज हम कंप्यूटर पर एक क्लिक में हजारों पन्ने लिख और प्रिंट कर सकते हैं, लेकिन प्राचीन काल में हर अक्षर अत्यंत सावधानी और श्रम से लिखा जाता था. यही कारण है कि भारत ने भव्य पुस्तकालय बनाए, जो विश्व ज्ञान के केंद्र बने.” इस दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, नाट्य शास्त्र, कृषिपाराशर, सूर्यमंडल और शून्य की खोज जैसे ग्रंथ भारत की बौद्धिक धरोहर के प्रतीक हैं. पीएम ने जोर देकर कहा कि “भारत का इतिहास केवल राजवंशों के उत्थान-पतन की कहानी नहीं है, बल्कि यह विचारों, आदर्शों और मूल्यों से बना एक जीवंत प्रवाह है.”
यह भी पढ़ें- ‘पड़ोसी पहले’ नीति का एक अभिन्न अंग है…’ मॉरीशस पीएम की यात्रा पर बोले विदेश सचिव विक्रम मिस्री
10 लाख से अधिक पांडुलिपियों का किया जा चुका डिजिटलीकरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब समय है कि इस विरासत को डिजिटल स्वरूप में लाकर वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया जाए. उन्होंने बताया कि देशभर की कई संस्थाओं के सहयोग से अब तक 10 लाख से अधिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन न केवल धरोहर संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह बौद्धिक पायरेसी पर रोक लगाने और शोध एवं नवाचार के नए अवसर खोलने का भी जरिया बनेगा. उन्होंने युवाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के जरिये इन पांडुलिपियों को दुनिया तक पहुंचाना होगा.” इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अभियान है. सम्मेलन में 1100 से अधिक प्रतिभागियों और 250 से अधिक वक्ताओं ने 200 शोधपत्र प्रस्तुत किए.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दोहा हमले पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति के जरिए मुद्दों के समाधान का किया आह्वान
संबंधित खबरें
15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
8 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
10 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
12 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
12 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
13 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
17 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
18 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines