---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi Blast: लाल किला के पास हुए ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने जताया दुःख, घायलों से मिले गृह मंत्री

दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विस्फोट में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह और अधिकारी राहत कार्य में जुटे हैं. वहीं, अमित शाह ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है.

दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुःख जताया है. पीएम मोदी ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में हुई जान-माल की हानि से उन्हें “अत्यंत दुःख” है. शाह ने कहा कि उन्होंने विस्फोट स्थल और उस अस्पताल का दौरा किया, जहां घायलों को ले जाया गया था. शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. शीर्ष एजेंसियाँ पूरी तत्परता से घटना की जांच कर रही हैं और इसकी गहराई से जांच करेंगी.

---विज्ञापन---

वहीं घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. अस्पताल में ही गृह मंत्री ने कई वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और इसके बाद वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “मैं दिल्ली में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

---विज्ञापन---

लाल किले पर हुए ब्लास्ट को लेकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है. इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों. प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जाँच में जुटी हैं. सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें. कृपया केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें.

First published on: Nov 10, 2025 10:38 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola