सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के खिलाफ मानहानि मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी करार दिए जाने के फैसले मे दखल देने से इनकार कर दिया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मेधा पाटकर पर लगे जुर्माने को हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेधा पाटकर पर लगा प्रोबेशन की सजा को भी निरस्त किया।
जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिए एन के सिंह की बेंच ने की सुनवाई। मेधा पाटकर ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी है चुनौती थी। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की तरफ से दाखिल मानहानि के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को निचली अदालत और हाईकोर्ट ने दोषी ठहराया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा, लेकिन हाईकोर्ट ने पाटकर को राहत देते हुए प्रोबेशन की उस शर्त में संशोधन कर दिया है, जिसके तहत मेधा पाटकर को हर 3 महीने में ट्रायल कोर्ट में हाजिरी लगानी होती थी। अब वह ऑनलाइन या फिर किसी वकील के जरिए वह अदालत में पेश हो सकती हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला सन 2000 का है, तब वीके सक्सेना गुजरात के एक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष थे। उसी समय मेधा पाटकर ने वीके सक्सेना पर मानहानिकारक आरोप लगाए थे। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 जुलाई 2024 को पाटकर को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 500 (मानहानि) के तहत दोषी करार देते हुए पांच महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई थी और उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। सेशन कोर्ट ने मेधा पाटकर को 25,000 रुपये का प्रोबेशन बाण्ड भरने पर अच्छे व्यवहार के आधार पर रिहा कर दिया था। मेधा पाटकर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भरने की पूर्व शर्त भी लागू की थी।
ये भी पढ़ें- 23 साल पुराने मामले में एक्टिविस्ट मेधा पाटकर को जेल, दिल्ली के LG वीके सक्सेना से जुड़ा है केस
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
10 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
22 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines