Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

3 महीने में 9 हाई-एंड बाइक चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, MBA पास युवक निकला मास्टरमाइंड

दिल्ली पुलिस ने 3 महीने में 9 हाई-एंड बाइक चोरी करने वाले MBA पास शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से बाइक लेकर फरार हो जाता था, जिसे GPS ट्रैकिंग के जरिए पकड़ा गया.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 22, 2026 17:15

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने महज तीन महीने के भीतर 9 महंगी मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी पढ़ा-लिखा युवक है और एमबीए कर चुका है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पुनीत के रूप में हुई है. वह अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और आत्मविश्वास के जरिए बाइक शोरूम कर्मचारियों को प्रभावित करता था. वह पहले किसी महंगी बाइक को पसंद करता और फिर टेस्ट ड्राइव के बहाने उसे बाहर ले जाता था.

---विज्ञापन---

अगर शोरूम का कोई कर्मचारी उसके साथ होता, तो आरोपी मौका देखकर चलती बाइक से उसे धक्का देकर फरार हो जाता था. आरोपी ने इस तरह की पहली वारदात 13 दिसंबर को अंजाम दी थी. पहली घटना के बाद जब वह पकड़ा नहीं गया, तो उसका हौसला बढ़ता गया और उसने लगातार 9 वारदातों को अंजाम दे डाला.

पुनीत ने दिल्ली के कई इलाकों के अलावा गुरुग्राम के शोरूम्स को भी निशाना बनाया. लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई और एक विशेष टीम का गठन किया गया.

---विज्ञापन---

पुलिस ने शोरूम संचालकों के साथ मिलकर एक योजना बनाई और टेस्ट ड्राइव के लिए दी जाने वाली बाइक में GPS डिवाइस लगवाए. इसी दौरान आरोपी एक ऐसी बाइक लेकर भागा, जिसमें GPS लगा हुआ था. पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर उसे धर दबोचा.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पैसों के लालच में यह अपराध कर रहा था. पुलिस अब उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है.

First published on: Mar 22, 2026 05:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.