हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Manthan 2025: एक साथ एक मंच पर पहली बार अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज, देखिए News24 से विशेष बातचीत

Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंथन 2025 कार्यक्रम में शिरकत की।

विज्ञापन

Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में मंथन 2025 कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान बुधवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कार्यक्रम में शिरकत की। आज शाम 7 बजे एंकर गरिमा सिंह के साथ न्यूज 24 देखिए ये सुपर एक्सक्लूसिव बातचीत।

AAP को इस बार विधानसभा में कितनी सीट मिलने जा रही हैं?

इस बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि AAP को इस बार विधानसभा में कितनी सीट मिलने जा रही हैं? केजरीवाल ने शीशमहल पर पहली बार खुलकर बात की। बता दें ये पहली बार है जब दिल्ली की राजनीतिक के तीनों दिग्गज आप नेता एक साथ एक मंच पर आए हैं। आप नेताओं ने दिल्ली में सियासी घात-प्रतिघात और शिक्षा, स्वास्थ्य की ‘गारंटी’ पर भी बात की।

आप नेताओं ने बड़ी बेबाकी से दिए जवाब

विशेष बातचीत के दौरान न्यूज 24 के एंकर और रिपोर्टरों ने तीनों आप नेताओं से कई सवाल किए, जिस पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ी बेबाकी से खुलकर बात की। बता दें दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। यहां 5 फरवरी को मतदान होंगे, इसके बाद 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola