Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की हेरोइन बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

दिल्ली के नॉर्थ जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई में 5 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत की 1 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई. पुलिस ने एक महिला समेत दो ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य तस्कर फरार है.

Author
Edited By : Bhawna Dubey Updated: Feb 3, 2026 19:57

आरोपियों के पास से एक किलो से ज्यादा हेरोइन, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है. ये कार्रवाई उत्तर जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर की. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो ड्रग्स सप्लायर ऑटो रिक्शा से प्रताप नगर से गुलाबी बाग के रास्ते नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेट्रो पिलर नंबर P-94, रामबाग रोड, गुलाबी बाग के पास जाल बिछाया. शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका गया. तलाशी के दौरान महिला आरोपी अंबे उर्फ सोनिया के कब्जे से 1.058 किलो हेरोइन बरामद की गई. मौके से उसका साथी चंदन गुप्ता भी गिरफ्तार किया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 4 साल बाद फरवरी में सबसे ठंडा रहा दिन, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले कई सालों से ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े हुए थे. पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद हेरोइन राहुल नाम के तस्कर से ली गई थी, जिसे ट्रांस यमुना इलाके में सप्लाई किया जाना था. फिलहाल मुख्य सप्लायर फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है.

---विज्ञापन---

महिला आरोपी अंबे उर्फ सोनिया पहले भी नशे के कारोबार में शामिल रही है. उसका पति फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है. वहीं आरोपी चंदन गुप्ता किराए का ऑटो चलाता था और उसी के जरिए नशे की सप्लाई करता था.

यह भी पढ़ें;‘मेरे साथ पापा गंदी हरकतें करते हैं’, दोस्त के माता-पिता संग थाने पहुंची 14 साल की नाबालिग की आपबीती

First published on: Feb 03, 2026 07:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.