हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को एक बार फिर प्रदर्शनकारी जुटने वाले हैं, इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिया हैं. हर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है, भारी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की मौजूदगी देखी जा सकती है.

विज्ञापन
जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी (Photo-PTI)

Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर शनिवार, 3 अक्टूबर को एक बार फिर राजनीतिक और छात्र संगठनों के प्रदर्शन का केंद्र बनने जा रहा है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 1 बजे फिर जुटने का ऐलान किया है. शुक्रवार के प्रदर्शन के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. सुबह से ही इस पॉपुलर प्रोटेस्ट साइट और आसपास के इलाकों में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी बढ़ी हुई है. बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और प्रदर्शनकारियों की संभावित भीड़ को देखते हुए काफी ज्यादा इंतजाम किए गए हैं.

शुक्रवार को क्या हुआ था?

2 अक्तूबर 2026 को AAP, AISA, SFI, NSUI, कांग्रेस से जुड़े युवा संगठनों और दूसरे ग्रुप्स के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर की ओर पहुंचने की कोशिश की थी. प्रदर्शनकारियों ने वोटर लिस्ट के एसआईआर में कथित गड़बड़ी और बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के आरोप लगाते हुए CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.

यह भी पढ़ें- ‘प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…’, मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी और नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें AAP नेताओं आतिशी सिंह, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और संजीव झा के अलावा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन

आज फिर प्रदर्शन का ऐलान

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को दोपहर 1 बजे जंतर-मंतर पर दोबारा जुटने की अपील की है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है.

धारा 163 और कड़ी सुरक्षा

प्रशासन ने संभावित भीड़ को देखते हुए जंतर-मंतर तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई है. शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी. कई स्थानों पर बैरिकेडिंग, निगरानी और ट्रैफिक रिस्ट्रिक्शंस लगाए गए थे. इस पूरे विवाद का केंद्र SIR प्रॉसेस को लेकर लगाए जा रहे आरोप हैं. प्रदर्शनकारी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और नाम हटाए जाने को लेकर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. अब देखना होगा कि शनिवार का आंदोलन उग्र होता है, या पुलिस प्रोटेस्टर्स को काबू करने में कामयाब रहती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola