Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

जनकपुरी में ट्रैफिक कांस्टेबल को कार से टक्कर मारकर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के जनकपुरी में ट्रैफिक जांच के दौरान एक कार चालक ने कांस्टेबल को टक्कर मारकर घसीटने की कोशिश की, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. पढ़ें विमल कौशिक की रिपोर्ट

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 22, 2026 16:17

राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार चालक ने ट्रैफिक जांच के दौरान कांस्टेबल को टक्कर मार दी और कुछ दूरी तक घसीटते हुए भागने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5:52 बजे लाल साई मार्ग स्थित भारती कॉलेज के पास हुई. उस समय ट्रैफिक स्टाफ के एसआई गुरदीप सिंह और कांस्टेबल मोहन पाल शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ नियमित जांच कर रहे थे.

---विज्ञापन---

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक सैंट्रो कार (RJ05***5626) को रुकने का इशारा किया. लेकिन चालक, जिसकी पहचान द्वारका के बागडोला निवासी नीलेश कुमार के रूप में हुई, ने वाहन नहीं रोका और भागने की कोशिश की.

इस दौरान आरोपी ने तेज रफ्तार में गाड़ी बढ़ा दी, जिससे कांस्टेबल मोहन पाल को टक्कर लग गई. टक्कर के बाद कांस्टेबल कार के बोनट पर जा गिरे और कुछ मीटर तक घसीटते हुए सड़क पर गिर गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर गाड़ी को रोक लिया.

---विज्ञापन---

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 184, 179 और 209 के तहत चालान किया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की जरूरत को एक बार फिर उजागर किया है.

First published on: Mar 22, 2026 04:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.