हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ड्राइवर से लेकर कंडक्टर समेत सभी महिलाएं, दिल्ली में लॉन्च हुआ 'सखी' डिपो

India First Women Bus Depot ‘Sakhi’ Launched: दिल्ली के सरोजिनी नगर में देश का पहला महिला बस डिपो बनकर तैयार हो गया है। इस डिपो में ड्राइवर से लेकर कंडक्टर समेत सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी।

विज्ञापन

India First Women Bus Depot ‘Sakhi’ Launched: दिल्ली की आप सरकार द्वारा राजधानी की लड़कियों और महिलाओं को सेफ्टी की एक खास सौगात दी गई है। दरअसल, दिल्ली में देश का पहला महिला बस डिपो बनकर तैयार हो गया है। सरोजिनी नगर में बने इस महिला बस डिपो का नाम ‘सखी’ रखा गया है। दिल्ली के तत्कालीन परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस्तीफा देने से पहले सरोजिनी नगर के ‘सखी’ डिपो का उद्‌घाटन किया था। सखी डिपो की खासियत ये है कि इस डिपो में ड्राइवर से लेकर कंडक्टर समेत सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी।

महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

‘सखी’ डिपो का उद्‌घाटन करते हुए कैलाश गहलोत ने कहा कि ‘सखी’ डिपो ना सिर्फ महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि पुरुष-प्रधान ट्रांसपोर्ट सेक्टर में महिलाओं से जुड़ी सभी पारंपरिक बाधाओं को तोड़ने का एक प्रमाण भी है। ये ‘सखी’ डिपो एक सोच और अध्यय की शुरुआत है। हमारी सरकार का लक्ष्य ‘सखी’ पहल के तहत पूरी दिल्ली में ऐसे कई डिपो बनाने का है, ताकि इससे पूरे देश में महिलाओं को एक समान मौके देने को प्रेरित करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘सरकारी नौकरियां देने में देश का रोल मॉडल बनकर उभरा पंजाब’, कार्यक्रम में बोले अरविंद केजरीवाल

डिपो में कुल 223 महिला कर्मचारी

इस दौरान दिल्ली सरकार ने दावा करते हुए बताया कि सखी डिपो दुनिया का पहला महिला बस डिपो है और वर्ल्ड लेवल पर अपनी तरह की पहली पहल है। जानकारी के अनुसार, इस सखी डिपो में कुल 223 महिला कर्मचारी हैं। इसमें 89 महिला ड्राइवर और 134 महिला कंडक्टर शामिल हैं। सखी डिपो 70 बसों का बेड़ा चलाता है। इसमें 30 नॉन एसी और 40 एसी बसें शामिल हैं। ये सारी बसें दिल्ली के 17 रूट्स को कवर करती हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola