दिल्ली में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आज दिल्ली सरकार नें उद्घाटन किया। इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निशुल्क दवाई और टेस्ट होगा। इसमें 105 टेस्ट होंगे। वहीं, 2 डॉक्टर्स पूरे समय मौजूद रहेंगे जो दिल्ली सरकार के कर्मचारी हैं। दिल्ली सरकार ने कई इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Ayushman Arogya Mandir) इस्टैबलिश्ड किए जा रहे हैं। वहां जितने भी मोहल्ला क्लीनिक हैं, वो अब हटा दिए जाएंगे। आपको बता दें, यह फैसला 17 अप्रैल को लिया गया। इसमें 1139 सबस्टेशन की मंजूरी दी गई है, जिनमें से 70 जगहों पर बनाने का काम मई में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा, साल 2025-26 के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 123 प्राइमरी हेल्थ सेंटर को मंजूरी दी गई है।
दिल्ली में 33 ‘आयुष्मान मंदिरों’ का उद्घाटन
दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दिल्ली में दिल्ली सरकार 1100 से ज़्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली में बन कर तैयार हुए 33 ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ का उद्घाटन करेगी। आज सुबह 9 बजे अपनी विधानसभा में सभी दिल्ली सरकार के मंत्री आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
मोहल्ला क्लीनिक कब शुरू हुआ था?
आम आदमी पार्टी ने 2015 में मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए थे, जिसका मकसद गरीबों के साथ-साथ मिडिल क्लास लोगों को फ्री में इलाज मिल पाए। ज्यादातर इनमें सर्दी, फीवर, खांसी, और छोटी-छोटी बीमारियों का उपचार करना होता था। इसमें प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीनेशन जैसी सेवाएं भी मिलती हैं। ये मोहल्ला क्लीनिक अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आरोग्य मंदिर बनाएं जाएंगे। दिल्ली के अंदर 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनने हैं। 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार, नगर निगम और नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल डिस्पेंसरियां में तैयार हो चुकी हैं। इसके बाद जल्द ही 30 एक्सट्रा आयुष्मान भी जल्द शुरू किए जाएंगे। इसनें कई मोहल्ला क्लीनिक को भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदल दिया जाएगा। इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरियों के मुकाबले में ज्यादा सुविधा मिलेगी। इसमें अलग-अलग उपचार, जांच के साथ-साथ स्क्रीनिंग भी की जाएगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली की बीजेपी सरकार शुरू कर रही है।
आरोग्य मंदिर और मोहल्ला क्लीनिक में अंतर?
आरोग्य मंदिर में महिलाओं को डिलीवरी से लेकर पूरी देखभाल मिलेगी। वहीं, मोहल्ला क्लीनिक में ऐसा कुछ नहीं था। इसमें सरकार खासतौर पर शहर के लोगों पर फोकस कर रही है। आरोग्य मंदिरों में इलाज सुबह से दोपहर तक मिलेगा।
ये भी पढ़ें- भाजपा ने 100 दिन के कार्यकाल में दिल्ली को बनाया नर्क, आप नेता ने लगाया बड़ा आरोप
संबंधित खबरें
SIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
34 mins agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
2 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
12 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
15 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
16 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
19 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines