हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhapra Hooch Tragedy: छपरा कांड पर गिरिराज सिंह बोले- बिहार में शराब 'भगवान' के समान, आप इसे देख नहीं सकते

विज्ञापन

Chhapra Hooch Tragedy: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता गिरिराज सिंह ने छपरा जहरीली शराब त्रासदी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बता दें कि छपरा में जहरीली शराब पीने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में शराब भगवान बन गई है। यह राज्य में हर जगह मौजूद है लेकिन कोई इसे देख नहीं सकता है।

नीतीश के बयान पर बोले गिरिराज

बिहार विधानसभा में छपरा जहरीली शराब कांड को लेकर नीतीश के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने 10 साल पहले तक ऐसा नहीं किया था। गिरती लोकप्रियता और बढ़ती उम्र के कारण उन्हें गुस्सा आता है।’

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर उस समय आपा खो दिया जब भाजपा विधायकों ने छपरा जहरीली शराब त्रासदी को लेकर उन पर निशाना साधने की कोशिश की।

नीतीश बोले- हद कर रहे हो तुम लोग

विधानसभा के अंदर नीतीश कुमार ने कहा, “क्या हो गया, जहरीली शराब, हद कर रहे हो तुम लोग।” जदयू नेता भाजपा विधायकों को चुप रहने का इशारा भी करते नजर आए।

विज्ञापन

यह तब हुआ जब विधानसभा के अंदर छपरा में जहरीली शराब कांड और नौकरी के इच्छुक लोगों पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। नीतीश कुमार की टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक उनसे माफी मांगने के लिए कहने लगे, जिसके बाद सदन में काफी देर तक हंगामा हुआ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola