Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

होली से पहले दिल्ली की बेटियों और महिलाओं को बड़ा तोहफा, राष्ट्रपति मुर्मु आज देंगी 4 योजनाओं की सौगात

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज 'सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली' के तहत होने वाले भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली में महिलाओं-बेटियों को बड़ी योजनाओं की सौगात देंगी. इसमें रेखा गुप्ता सरकार की 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना', मुफ्त सिलेंडर योजना और मुफ्त सफर के लिए पिंक मोबिलिटी कार्ड शामिल हैं.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 2, 2026 09:09
pink smart card

होली से पहले दिल्ली की बेटियों और महिलाओं के लिए 2 मार्च का दिन ऐतिहासिक होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का औपचारिक शुभारंभ करेंगी. यह योजना पुरानी लाडली योजना को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित रूप देकर शुरू की जा रही है, ताकि दिल्ली की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है और यह दिल्ली सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, ताकि दिल्ली की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें. इसके अलावा,मेरी पूंजी, मेरा अधिकार योजना के तहत 40,642 बालिकाओं को 100 करोड़ रुपये से अधिक की परिपक्वता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से दी जाएगी.

कैसे बनेगी बेटियों की ताकत?

पुरानी लाडली योजना में बालिका के नाम पर जन्म और विभिन्न शैक्षणिक चरणों पर सीमित राशि जमा की जाती थी, जो 18 वर्ष की आयु में निकाली जा सकती थी. नई योजना में इसे व्यापक बनाया गया है. अब विभिन्न चरणों में कुल 56,000 रुपये जमा किए जाएंगे. ब्याज सहित 21 वर्ष की आयु तक यह राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य है कि बेटियां स्नातक या व्यावसायिक डिप्लोमा पूरा कर सकें और उच्च शिक्षा उनके लिए सामान्य उपलब्धि बने, न कि कोई अपवाद.

---विज्ञापन---

मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना का भी होगा शुभारंभ

कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना का भी शुभारंभ करेंगी, जिससे लगभग 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को होली के अवसर पर राहत मिलेगी. इसके अलावा लाडली योजना में पैसों के वितरण के अलावा डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक मोबिलिटी कार्ड भी आज लॉन्च किया जाएगा, जिसमें मेट्रो, रीजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में एक ही स्मार्ट कार्ड के माध्यम से सशुल्क सुविधा मिलेगी. होली पर मुफ्त सिलेंडर देने की योजना भी शुरू की जाएगी, जिसमें आज 15 लाख परिवारों के खाते में मुफ्त सिलेंडर के पैसे भी पहुंच जाएंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2026 09:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.