हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में FIR, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप

Arvind kejriwal: हरियाणा के शाहबाद पुलिस स्टेशन में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि केजरीवाल ने अपने बयान में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है।

विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल।

FIR on Arvind kejriwal: दिल्ली चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले के आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुकदमा शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।

इन धाराओं में मामला दर्ज

यह FIR वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने दर्ज करवाई है। मंगलवार शाम को पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। जगमोहन मनचंदा ने इस बयान को दलगत राजनीति बताते हुए अदालत में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। जगमोहन मनचंदा ने केजरीवाल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और दो प्रदेशों के लोगों के बीच उकसावे वाली बयानबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने वाला बयान निराधार: मनचंदा

अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने वाला बयान निराधार व अप्रमाणित हैं। यह बयान न केवल जनता के बीच हरियाणा के शासन पर संदेह पैदा करने वाला है बल्कि इस बयान से आम लोगों से मन में दहशत और कलह बढ़ाने की भी क्षमता है।

विज्ञापन

यमुना नदी हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक

उन्होंने कहा कि यमुना नदी हरियाणा के लोगों और बड़े पैमाने पर करोड़ों हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक है और केजरीवाल के बयान से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि उच्च सार्वजनिक जिम्मेदारी वाले पद पर रहे व्यक्ति की तरफ से की गई ऐसी अपुष्ट और अपमानजनक टिप्पणी न केवल अंतरराज्यीय सद्भाव को कमजोर करती है बल्कि सरकारी संस्थाओं में जनता के विश्वास को भी खत्म करती है।

यमुना को लेकर दिया था यह बयान

बता दें कि 27 जनवरी को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की तरफ से दिल्ली को उपलब्ध कराए जा रहे पानी की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाया था। केजरीवाल ने कहा था,’लोगों को पानी से वंचित करना, इससे बड़ा पाप कुछ भी नहीं है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ना चाह रही है। वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं। केजरीवाल ने आगे कहा था,’यह प्रदूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से उपचारित नहीं किया जा सकता है। भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है। पर हम ऐसा नहीं होने देंगे।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola