हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Metro इन 3 राज्यों से लेती है बिजली, दिन भर में 30 लाख यूनिट की है खपत

Delhi Metro: डीएमआरसी को अपने ऑफ साइड सोलर प्लांट के जरिए 99 मेगावाट बिजली मिलती है। इसके अलावा रूफटॉफ सोलर प्लांट से तकरीबन 140 मेगावाट बिजली मिलती है।

विज्ञापन
Delhi Metro

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो को रोजाना करीब 30 लाख यूनिट बिजली की जरूरत होती है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा डिस्कॉम से तकरीबन 2 एमयू बिजली मिलती है। जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 24 दिसंबर 2002 में (रेड लाइन) हुई थी। बता दें सबसे पहली मेट्रो शाहदरा से तीसहजारी के बीच चलाई गई थी, जो 8.4 किलोमीटर है।

डीएमआरसी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में शहर की बिजली का करीब 2.5 फीसदी का खर्च होता है। डीएमआरसी को अपने ऑफ साइड सोलर प्लांट के जरिए 99 मेगावाट बिजली मिलती है। इसके अलावा रूफटॉफ सोलर प्लांट से तकरीबन 140 मेगावाट बिजली मिलती है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 288 स्टेशनों के साथ लगभग 392.44 किलोमीटर का है।

ये भी पढ़ें: Delhi: कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर केजरीवाल ने लिखी गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी, मिलने का मांगा समय

विज्ञापन

इमरजेंसी के लिए भी की है तैयारी

जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो डिस्कॉम पर केवल 50% ही निर्भर है। इसके अलावा मेट्रो के पास अपना आपातकालीन बैकअप प्रोजेक्ट भी है। जिसके तहत आपातकालीन स्थिति में डीएमआरसी के ट्रैक्शन में एक लाइन पर औसतन चार सब-स्टेशन रहते हैं। इनमें से किसी एक के फेल हो जाने पर भी अन्य सब-स्टेशनों से बिजली ली जा सकती है।

संचालन में दिल्ली और केंद्र सरकार की भागीदारी

जानकारी के अनुसार मध्यप्रेदश से दिल्ली मेट्रो को 0.9 मिलियन यूनिट बिजली मिलती है। बता दें दिल्ली मेट्रो के निर्माण और संचालन को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की समान इक्विटी भागीदारी के तहत अधिनियम, 1956 के तहत मई 1995 में पंजीकृत किया गया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: क्या अपने पिता की ‘विरासत’ बचा पाएंगे ये उम्मीदवार?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola