Drunk man jumps from Police Vehicle : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) के चंगुल से निकले आरोपी की मौत हो गई है। पुलिस की चलती गाड़ी से कूदने से बुरी तरह घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए उसे एक के बाद एक 4 सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हर अस्पताल वालों ने उसे वापस लौटा दिया। अंत में पुलिस उसे पहले वाले सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, न्यू उस्मानपुर के शांति मोहल्ले में एक महिला ने आरोपी प्रमोद पर छेड़छाड़, गाली-गलौज और पिटाई करने का आरोप लगाया था। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था, उस वक्त वह नशे में था। आरोपी पीसीआर की गाड़ी के पीछे बैठा था और सारे पुलिस वाले आगे बैठे थे। रास्ते में आरोपी पुलिस की चलती गाड़ी की खिड़की खोली और बाहर कूद गया। सड़क पर गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।
यह भी पढ़ें : बिजली के खंभे से करंट लगने से महिला की मौत, जानें क्या बोला रेलवे?
आरोपी ने उल्टी करने के बहाने खोली थी गाड़ी की खिड़की
नॉर्थ-ईस्ट के डीसीपी जॉय टिर्की का कहना है कि जब पीसीआर की टीम आरोपी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचने वाली थी, तभी आरोपी प्रमोद ने उल्टी के बहाने चलती गाड़ी की खिड़की खोली और फिर बाहर कूद गया। इसके बाद पुलिस उसे जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। डीसीपी ने कहा कि आरोपी को एम्बुलेंस से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां सीटी-स्कैन की सुविधा नहीं थी और उसे एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया।
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों ने भर्ती करने से किया मना
जब पुलिस वाले आरोपी को लेकर एलएनजेपी पहुंचे तो वहां बेड नहीं था। एलएनजेपी ने भी उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने भी वापस लौटा दिया। पूरी रात अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद पुलिस उसे लेकर वापस जेपीसी अस्पताल आई, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। डीसीपी जॉय टिर्की का कहना है कि कोई भी अस्पताल उसे इलाज देने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली सरकार ने अस्पतालों से मांगा स्पष्टीकरण
इस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकारी अस्पतालों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्थानीय पुलिस ने पीसीआर यूनिट को पत्र लिखकर गाड़ी में आरोपी के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में आधी रात आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, 2 घंटे तक बरसे बादल; कई जगह भरा पानी
4 mins agoअलर्ट! दिल्ली म आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद
43 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
16 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
16 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines