Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi Noida Flyway: नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले ध्यान दें, 24 दिन बंद रहेगी सड़क, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

DND Flyway Traffic Advisory: दिल्ली से नोएडा आने जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी हुई है, जो 18 मार्च तक लागू रहेगी। सफर में परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी यहां पढ़ें और रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन करें।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 23, 2026 13:38
DND Flyway Traffic Advisory
फ्लाई-वे से रोजाना हजारों लोग दिल्ली से नोएडा आना जाना करते हैं।

DND Flyway Traffic Advisory: दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाई-वे (DND Flyway) के जरिए नोएडा से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने DND फ्लाई-वे पर मरम्मत और री-सरफेसिंग कार्य के चलते अगले कुछ हफ्तों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान और एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी 22 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

पूरी रात 7 घंटे सड़क बंद रहेगी

बता दें कि मरम्मत का काम रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक यानी पीक ऑवर्स के बाद किया जाएगा। वहीं मरम्मत का काम DND फ्लाई-वे के कैरिज-वे पर होगा, जिसका मकसद सड़क के रखरखाव को मेंटेन करना और उसकी गुणवत्ता सुधारना है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले और आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। जिसका पालन करने की अपील भी लोगों से की गई है।

---विज्ञापन---

2 रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए DND फ्लाई-वे से गुजरने की बजाय वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पहला डायवर्जन महामाया की ओर से फ्लाई-वे पर जाने वाले वाहनों के लिए है, जो 18 मार्च तक दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला होकर दिल्ली जा सकेंगे। दूसरा डायवर्जन रजनीगंधा या सेक्टर-16 की ओर से DND टोल की तरफ आने वाले वाहनों के लिए है, जो 18 मार्च तक DND टोल से यूटर्न लेकर चिल्ला होकर अपने दिल्ली जा सकेंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 23, 2026 12:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.