हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Live Delhi Vishwas Nagar Election Result 2025: विश्वास नगर में 8वीं बार जीती BJP

LIVE Delhi विश्वास नगर Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली की विश्वास नगर सीट को बीजेपी का किला कहा जाता है। 13 साल से यह सीट बीजेपी के खाते में है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विश्वास नगर में जीत का ताज फिर से बीजेपी के सिर पर सजा है।

विज्ञापन

Live Delhi Vishwas Nagar Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की कई बड़ी सीटें चर्चा में हैं। मगर शाहदरा की विश्वास नगर विधानसभा सीट का किस्सा थोड़ा अलग है। इसे बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। दिल्ली में जहां पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा रहा है, तो विश्वास नगर सीट पिछले 13 सालों से बीजेपी के पास है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, जिसमें अभी BJP के ओम प्रकाश शर्मा जीत गए हैं। वहीं, AAP के दीपक सिंघल को हार मिली है। देखिए नतीजों के लाइव अपडेट…

विश्वास नगर विधानसभा प्रत्याशी पार्टी
जीत ओम प्रकाश शर्मा BJP
हार दीपक सिंघल AAP

यह भी पढ़ें- दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार

विश्वास नगर से किसे मिला टिकट?

दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दीपक सिंघला को टिकट दिया था। वहीं बीजेपी ने चौथी बार सीटिंग विधायक ओम प्रकाश शर्मा पर दांव लगाया था। इसके अलावा कांग्रेस ने राजीव चौधरी को विश्वास नगर से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। ऐसे में कांग्रेस और AAP के सामने बीजेपी का किला भेदने की बड़ी चुनौती था।

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव विजेता पार्टी
1993 मदन लाल गाबा BJP
1998 मदन लाल गाबा BJP
2003 मदन लाल गाबा BJP
2008 मदन लाल गाबा BJP
2013 ओम प्रकाश शर्मा BJP
2015 ओम प्रकाश शर्मा BJP
2020 ओम प्रकाश शर्मा BJP

विश्वास नगर सीट के कुल वोटर्स

विश्वास नगर विधानसभा सीट के कुल मतदाताओं की बात करें तो यहां 1,98,020 वोटर्स हैं। इनमें 1,05,012 पुरुष मतदाता और 92,999 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं सीट के जातीय समीकरणों की बात करें तो यहां ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी और जाट समुदाय सबसे ज्यादा है। सभी की आबादी 15-17 % आंकी गई है। वहीं इस सीट पर मुस्लिम आबादी महज 5% ही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 37 साल तक क्यों नहीं हुए विधानसभा चुनाव? पहले चुनाव में बीजेपी ने रचा था इतिहास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola