---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi Metro: 2 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, 7 हुए अपडेट; CM रेखा गुप्ता ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली मेट्रो के दो मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला गया है, जबकि 7 मेट्रो स्टेशनों के नाम को अपडेट किया किया है. यह फैसला बीते दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली सरकार के राज्य नाम प्राधिकरण की बैठक में लिया गया. प्राधिकरण ने DMRC की DPR में प्रस्तावित 21 मेट्रो स्टेशनों के नामों की समीक्षा की.

Author Edited By : Vijay Jain
Updated: Feb 23, 2026 14:54
Delhi Metro Station Name Change

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली सरकार ने अपनी मेट्रो कनेक्टिविटी और स्थानीय पहचान को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई राज्य नाम प्राधिकरण (SNA) की बैठक में नई दिल्ली के 21 स्टेशनों के नामों की समीक्षा के बाद 9 स्टेशनों के नामों में बदलाव को आधिकारिक मंजूरी दे गई है. इस फैसले के तहत 2 स्टेशनों के नाम पूरी तरह बदल दिए गए हैं, जबकि 7 अन्य के नामों को अपडेट किया गया है ताकि यात्रियों को लोकेशन ढूंढने में और भी आसानी हो.

किन मेट्रो स्टेशनों के नाम किए अपडेट

उत्तरी पीतमपुरा का नाम बदलकर हैदरपुर गांव और पीतमपुरा का नाम बदलकर मधुबन चौक कर दिया गया है. इसके अलावा जिन मेट्रो स्टेशनों के नाम अपडेट किए गए हैं, उनमें उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पहले प्रशांत विहार), जगतपुर-वजीराबाद (पहले जगतपुर), नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पहले डेरावल नगर), खानपुर-वायुसैनाबाद (पहले खानपुर), नानकसर-सोनिया विहार (पहले सोनिया विहार), श्री राम मंदिर मयूर विहार (पहले मयूर विहार पॉकेट-1) और मंगोलपुर कलां-पश्चिम एन्क्लेव (पहले पश्चिम एन्क्लेव) के नाम से अपडेट किया गया है.

---विज्ञापन---

इन 12 स्टेशनों के नाम में कोई बदलाव नहीं

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि 12 मेट्रो स्टेशनों के नाम पहले की तरह ही बरकरार रहेंगे. इनमें मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, झारोदा माजरा, बुरारी, पुष्पांजलि और मौजपुर-बाबरपुर शामिल हैं.

सोच-समझ कर विचार किया : सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो स्टेशन सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि इलाके की पहचान होते हैं. प्रत्येक नाम को सावधानीपूर्वक और सोच-समझकर विचार करने के बाद ही अंतिम रूप दिया गया. स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधियों की सिफारिशों के आधार पर ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिए कि यदि भविष्य में जनभावनाओं के अनुरूप जरूरत पड़ी, तो अन्य स्टेशनों के नामों पर भी विचार किया जा सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 23, 2026 02:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.