Delhi Traffic Police Advisory YashoBhoomi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश दुनिया से बधाई और शुभकामना संदेश मिल रहा है। वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आज कई तोहफा देने जा रहे हैं। इसी कड़ी प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटरके पहले चरण का उद्घाटन करेंगे
आपको बता दें कि आईआईसीईसी (IICEC) को यशोभूमि के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी ही प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करेंगे।
इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। अपने एडवाइजरी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि NH 48 से निर्मल धाम नाला तक पूरे दिन का मार्ग प्रभावित रहेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से NH-48 से निर्मल धाम नाला की ओर जाने से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी की बड़ी बातें
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को UER-II यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड – II से यात्रा करने से बचने की बात कही है।
- ट्रैफिक पुलिस कहा है कि जिन लोगों को NH 8 से नजफगढ़ जाना है वो बिजवासन नजफगढ़ मार्ग अपना सकते हैं।
- अगर कोई व्यक्ति NH 48 से आ रहा हो तो उन्हें द्वारका सेक्टर-23 और एक्सेस रोड नंबर 224 की ओर जाने के लिए धूलसिरस चौक से बाएं मुड़ना चाहिए।
- वहीं जिन यात्रियों को द्वारका से गुरुग्राम जाना है वो धूलसिरस रोड से बामनोली गांव की ओर जाकर नजफगढ़ बिजवासन रोड से सकते हैं।
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने द्वारका और पश्चिमी दिल्ली जाने के लिए पालम फ्लाई ओवर से जाने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- PM Modi अपने जन्मदिन पर दिल्लीवालों को देंगे ये दो खास तोहफा, जानें
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
19 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
21 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines