हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली सावधान! रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, इन रास्तों पर जाने से बचें; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, मिंटो रोड और डीडीयू मार्ग जैसे संवेदनशील रास्तों पर कोई भी वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी. यहां खड़े पाए जाने वाले वाहनों को न केवल क्रेन से उठा लिया जाएगा.

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार यानी 19 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एक बड़ी किसान पंचायत करने जा रहा है. सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस ने इसके लिए कई प्रमुख रास्तें बंद किए हैं और वहीं, कई जगह रूट डाइवर्जन किया गया है.

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस दौरान मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. मुख्य रूप से जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, दिल्ली गेट और कमला मार्केट गोल चक्कर के आसपास के इलाकों में यात्रियों को न जाने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम के ट्रैफिक पर 60 दिनों की ‘ब्रेक’, नाला निर्माण के कारण SPR और मानेसर रूट पर महाजाम का खतरा

विज्ञापन

​दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अजमेरी गेट की तरफ से आसफ अली रोड (रामलीला मैदान की ओर) किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी. यात्री इसके विकल्प के रूप में जेएलएन मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.

​नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री, जो लोग अजमेरी गेट की ओर से स्टेशन जाना चाहते हैं, उन्हें रानी झांसी रोड – पंचकुइयां रोड – कनॉट प्लेस और मिंटो रोड होकर जाना होगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, जानिए- यात्रियों को क्या दी सलाह

पश्चिम और उत्तर दिल्ली से आने वाली बसों और भारी वाहनों को रानी झांसी चौक से रानी झांसी रोड और पंचकुइयां रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, मिंटो रोड और डीडीयू मार्ग जैसे संवेदनशील रास्तों पर कोई भी वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी. यहां खड़े पाए जाने वाले वाहनों को न केवल क्रेन से उठा लिया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. पंचायत में आने वाले लोगों के लिए माता सुंदरी कॉलेज और बसों के लिए राजघाट पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola