Today Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के भारत मंडपम में आज AI इम्पैक्ट समिट का औपचारिक उद्घाटन होना है। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई VVIP मेहमान आज भारत मंडपम पहुंचेंगे और रात के करीब 9 बजे तक अलग-अलग इवेंट होंगे। इसके चलते आज भारत मंडपम के आस-पास करीब 8 घंटे तक सड़कें बंद रहेंगी और रूट डायवर्ट रहेंगे।
पहला डायवर्जन सुबह साढ़े 7 बजे शुरू हुआ था, जो 10 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरा डायवर्जन शाम को 5 बजे शुरू होगा और रात 9 बजे तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके बंद और डायवर्ट रहने वाली सड़कों की जानकारी दी और लोगों से ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करने की अपील करते हुए एडवाइजरी मानने की सलाह दी।
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 18, 2026
Special traffic arrangements will be in place on 19 Feb, 2026 from 07:30–10:00 AM & 05:00–09:00 PM in view of AI Impact Summit–2026.
Commuters are advised to plan their journeys in advance, avoid affected stretches, and follow directions of traffic personnel… pic.twitter.com/DWW8mfq8RM
दिल्ली में आज डायवर्ट रहने वाले रूट
दिल्ली में आज जो रूट डायवर्ट रहेंगे, उनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग शामिल हैं। मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर और डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक के बीच), भैरों मार्ग, शांति पथ (आर/ए सत्य मार्ग और आर/ए कौटिल्य मार्ग के बीच), अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग (आर/ए यशवंत प्लेस और शांति पथ के बीच), डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड भी रूट डायवर्ट रहेगा।
जाम से बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते
सड़कों पर भीड़ कम करने और सफर को आसान बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट अपनाने का सुझाव दिया है। इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, बरपुल्ला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, के कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड, वंदेमातरम मार्ग, एनएच-48 (राव तुला राम मार्ग), ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड और यूईआर-II एवं एनएच-48 सर्विस रोड शामिल हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर 87508-71493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 भी जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग ट्रैफिक से जुड़ी जानकारियां ले सकते हैं।










