राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मसले पर चुनाव आयोग से मिलने जा रहे विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन के सांसदों को पुलिस ने रोक दिया. इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की के बाद प्रियंका गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं.
प्रियंका गांधी ने पुलिसिया कार्रवाई पर तीखा आक्रोश जताते हुए कहा कि वे केवल चुनाव आयुक्त से मिलने का वक्त मांग रहे थे, लेकिन सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “यह तरीका है उन सांसदों से पेश आने का जो सिर्फ चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग कर रहे हैं? वे सांसदों को पीट रहे हैं. पुलिस वालों ने मुझे हर जगह नोचा है. उन्होंने हमें जमीन पर पटक दिया.”
‘अब हम यहां से एक इंच नहीं हिलेंगे’
पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज प्रियंका गांधी ने सड़क पर ही डटे रहने का फैसला लिया. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “अब हम यहां से कहीं नहीं जाने वाले हैं. वे अपनी फोर्स को पीछे हटाएं, मैं यहां से बिल्कुल नहीं हटूंगी.”
प्रदर्शन और नोकझोंक के बीच प्रियंका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ती हुई दिखी, जिसके बाद वह सड़क पर ही लेट गईं. जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे विपक्षी नेताओं की बस को रोके जाने और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पुलिस हिरासत से राहुल गांधी ने दिखाया विक्ट्री साइन
पुलिस द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी का अंदाज चर्चा का विषय बन गया. पुलिस हिरासत के दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों की तरफ हाथ हिलाया और पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘विक्ट्री साइन’ दिखाया. उनके चेहरे पर किसी तरह की शिकन नहीं दिखी, बल्कि वे मुस्कुराते हुए मीडिया का अभिवादन करते नजर आए. सांसदों का कहना था कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने बल प्रयोग कर उन्हें रोकने की कोशिश की. इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिल्ली में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
संबंधित खबरें
स्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
23 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
13 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines