Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

प्रेमी के फोन पर देखा पूर्व पत्नी का कॉल, उसी से छीनी पिस्टल और खुद को उड़ा लिया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में बीती रात खुशियों वाली पार्टी मातम में बदल गई. राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में एक युवती ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को जब्त कर लिया है.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 6, 2026 22:58

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में बीती रात खुशियों वाली पार्टी मातम में बदल गई. राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में एक युवती ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को जब्त कर लिया है.

हाईराइज सोसाइटी का यह वही कमरा है जहां देर रात तक पार्टी चल रही थी, जाम से जाम टकरा रहे थे, कांस्टेबल आशीष पवार के मोबाइल पर घंटी बजी, ये उसकी तलाकशुदा पत्नी का फोन था. इसी बात को लेकर आशीष की फ्रेंड प्रिया और उसके के बीच तीखी बहस हुई. आवेश में आकर प्रिया ने कांस्टेबल आशीष की पिस्टल से खुद को गोली मार ली. उसे गंभीर अवस्था में यर्थात अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

---विज्ञापन---

थाना बिसरख पुलिस को अस्पताल से मेमो मिला. जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि जो व्यक्ति युवती को लेकर आया था, वह उसे भर्ती कराकर चुपचाप वहां से रफूचक्कर हो गया. डॉक्टरों ने युवती के शरीर पर ‘गन शॉट इंजरी’ यानी गोली लगने के निशान की पुष्टि की.

मामले की गंभीरता देख पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि युवक का नाम आशीष पवार है दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है और शादी शुदा है और प्रिया आरोपी आशीष पवार की फ्रेंड है.

---विज्ञापन---

पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है. पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है. एक पुलिसकर्मी की लोडेड पिस्टल आखिर पार्टी में खुलेआम क्यों रखी थी?… अगर ये आत्महत्या थी, तो आशीष उसे अस्पताल छोड़कर भागा क्यों? क्या यह महज आवेश में की गई आत्महत्या है, या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश छिपी है? इन सवालों के जवाब पुलिस की तफ्तीश में छिपे हैं.

First published on: Feb 06, 2026 10:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.