Shani Mandir Demolition: दिल्ली के मंडावली इलाके में एक मंदिर के एक हिस्से को हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।
पूर्वी दिल्ली की DCP अमृता गुगुलोथ ने कहा कि हमें PWD से सूचना मिली कि मंदिर के चारों तरफ लगी ग्रिल फूटपाथ का अतिक्रमण कर लगाई गई है। इसे हटाने के लिए हमसे सहायता मांगी गई, हमने सहायता दी है। ग्रिल को हटा दिया गया है। कानून व्यवस्था सामान्य है।
https://twitter.com/ANI/status/1671760558989934592
भीड़ ने लगाए प्रशासन विरोधी नारे
मंडावली इलाके में शनि मंदिर के बाहर अवैध निर्माण हटाने के लिए दिल्ली नगर निगम अधिकारियों के अभियान के विरोध में सैकड़ों लोग एकत्र हुए। भीड़ ने प्रशासन विरोधी नारे लगाए, जबकि कुछ ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। मौके पर कई महिलाओं ने भजन भी गाए।
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत होने को कहा और स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर में कुछ भी नहीं तोड़ा जा रहा है। मौके पर मौजूद पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने लोगों से कहा कि अधिकारी मंदिर के बाहर अवैध निर्माण को हटाने के लिए वहां मौजूद हैं। डीएम ने कहा कि रेलिंग हटाकर फुटपाथ को साफ करने की जरूरत है।
मंदिर के बाहर मौजूद लोगों ने कहा कि मंदिर यहां वर्षों से है और किसी ने भी किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण से किसी समस्या की शिकायत नहीं की है। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी आखिर में मंदिर को ध्वस्त कर देंगे।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
10 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
11 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines