Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi NCR में घने कोहरे, ठंड का अलर्ट! जानें दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा मौसम रहने वाले हैं और हवा की गति कितनी रहेगी ऑफिस या स्कूल जाने से पहले जान लें, वरना लग सकती है ठंड...

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Nov 28, 2024 07:33
Delhi NCR Weather Today

Delhi NCR Weather Today: नवंबर का महीना लगभर खत्म होने वाला है। वहीं ठंड ने भी दस्तक दे दी है। दिल्ली एनसीआर में अब ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर प्लेन इलाकों में साफ नजर आ रहा है। प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हल्के कोहरे की चादर के नीचे सर्द हवाएं ठंड का एहसास करा रही हैं। वहीं प्रदुषण लेवल भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जी हां, अभी भी कई इलाके जहरीली हवा की चपेट में हैं, जहां सांस लेना मुश्किल है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर में तापमान कैसा रहने वाला है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

अब ये जान लेते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 28 नवंबर 2024 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में 2% नमी दर्ज हुई और हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा है।

---विज्ञापन---

बीते दिन कितनी थी

ठंड सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री अब बीते दिन की ठंड के बारे में जान लें तो मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन यानी 28 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे थी वहीं, वायु में 35% % नमी थी। हालांकि दिन में गुनगुनी सी धूप थी, जिसमें कुछ गर्मी का भी एहसास हो रहा था। लेकिन जैसे ही शाम हुई तो लोगों की स्वेटर निकल पड़ी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  दिल्ली के इन 10 इलाकों का AQI 300 के पार, लिस्ट देख घर से निकलें

नोएडा और गाजियाबाद में कैसा रहेगा तापमान

नोएडा और गाजियाबाद में तापमान कैसा रहने वाला है ये भी जान लेते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है। हवा की गति की बात करें तो 3 किलोमीटर प्रति घंटे थी वहीं, वायु में नमी 100% रहेगी। अब बारी आती है गाजियाबाद के तापमान की मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की गति की बात करें तो 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहेगी। वहीं हवा में नमी 100% है।

इन 10 इलाकों का AQI लेवल खतरे के निशान से ऊपर

Delhi NCR Weather TodayAQI Today

यह भी पढ़ें:  पहाड़ों में हुई बर्फबारी का दिल्ली-एनसीआर में दिखा असर, बढ़ी ठिठुरन, जानें मौसम का हाल

First published on: Nov 28, 2024 07:02 AM

संबंधित खबरें