Delhi NCR Weather: पहाड़ों में हुई बर्फबारी का दिल्ली-एनसीआर में दिखा असर, बढ़ी ठिठुरन, जानें मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर में आज ठंड का आलम अलग ही लेवल पर है। हल्के कोहरे की परत के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। आइए जान लेते हैं आज के मौसम का हाल…

Delhi NCR Weather

Delhi NCR Weather

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंडी हवाओं से रोंगटे खड़े हो रहे हैं। पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी भी शुरू हो गई है, जिससे दिल्ली और आसपास इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगी हैं। तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह-शाम कोहरे की चादर से विजिबिलिटी भी लो हो रही है। वहीं प्रदूषण का स्तर कुछ कम हो गया है। हालांकि अभी भी कई इलाकों में जहरीली हवा में लोग सांस लेने को मजबूर हैं। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर में तापमान कैसा रहने वाला है। साथ ही बीते दिन ठंड का आलम कैसा था।

विज्ञापन

पहाड़ों में बर्फबारी का दिखा असर

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई है। जिसका सीधा असर दिल्ली और एनसीआर में साफ दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में और भी ज्यादा सर्दी के बढ़ने के पूरे आसार है। अगर आपने अभी तक गर्म कपड़े और रजाई नहीं निकाली है तो तुरंत निकाल लो।

विज्ञापन

कैसा रहेगा आज का मौसम

अब ये जान लेते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 27 नवंबर 2024 को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 35% की नमी रहेगी और हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहने वाली है।

विज्ञापन

weather today

बीते दिन कितनी थी ठंड

अब बीते दिन की ठंड के बारे में जान लें तो मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन यानी 26 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे थी वहीं, वायु में 67% नमी थी। हालांकि दिन में गुनगुनी सी धूप थी, जिसमें कुछ गर्मी का भी एहसास हो रहा था। लेकिन जैसे ही शाम हुई तो लोगों की स्वेटर निकल पड़ी।

विज्ञापन

नोएडा और गाजियाबाद में कैसा रहेगा तापमान

नोएडा और गाजियाबाद में तापमान कैसा रहने वाला है ये भी जान लेते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा-गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की गति की बात करें तो 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी वहीं, वायु में नमी 94% दर्ज की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ