G20 Summit के लिए आए विदेशी मेहमानों को IMD ने दी गुड न्यूज, खुश हो जाएंगे दिल्ली-एनसीआर के लोग भी
Edited By jp Yadav

Edited By jp Yadav

Delhi NCR Weather Rain Update : उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हल्की बारिश ने बड़ी राहत दिलाई है। शुक्रवार शाम के बाद शनिवार सुबह भी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में छाए बादल शनिवार को दिन में भी बरस सकते हैं, लेकिन तेज बारिश होने के आसार नहीं हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर के अन्य शहरों के लोगों को तापमान में कमी नहीं आने के बावजूद लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं और 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और कमी आ सकती है।
उधर, स्काईमेट एजेंसी के अनुसार, रविवार (10 सितंबर) को उत्तरी पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान पर एक शुष्क चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते बारिश का दौर आगामी कुछ दिनों तक और जारी रहने के आसार हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1700307799765594533?s=20
अगस्त के बाद सितंबर महीने में भी तेज गर्मी का दौर जारी है। एक सप्ताह के दौरान कई बार गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है। इस बीच स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आंशिकत तौर पर बादलों के नहीं छाए रहने और बारिश की कमी के चलते तापमान में वृद्धि हुई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: