राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर हवा में प्रदूषण का जहर घुल गया है. बीते कुछ हफ्ते साफ हवा के बाद एक बार फिर धुंध के बीच प्रदूषण का लेवल बढ़ गया है. पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप-4 की सख्त पाबंदियां लागू कर दिए हैं. हैरानी की बात ये है कि शुक्रवार को ही CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन का लेवल बढ़ने पर ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू किए थे, लेकिन एक्यूआई में भारी गिरावट के बाद ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है. अब दिल्ली या उससे आस-पास के सटे इलाकों में निर्माण कार्य और ढहाई जैसे कई कार्यों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.
428 तक गिर गया एयर क्वॉलिटी इंडेक्स
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के एनसीआर क्षेत्र में सर्दी के बीच शनिवार शाम तक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 428 तक गिर गया, जो ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है. दिनभर का औसत AQI 354 पर रहा, जो ‘बहुत खराब’ स्तर का था, लेकिन शाम छह बजे तक यह 428 पर पहुंच गया. आपको बता दें कि GRAP की अलग-अलग कैटेग्री को AQI लेवल पर बांटा गया है. 201-300 तक AQI ‘खराब’, 301-400 तक ‘बहुत खराब’, 401-450 तक ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘गंभीर प्लस’ की श्रेणी में आता है.
यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: दिल्ली में 4 दिन इन रास्तों पर आनजे-जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर जारी हुई एडवाइजरी
दिल्ली के सर्द मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें
इस बीच कड़ाके की ठंड की वजह से घने कोहरे ने धुंध में तब्दील होकर स्थिति को और बदतर बना दिया, वहीं ठंडी हावाओं ने राजधानी को गैसचैंबर बना दिया. CAQM ने 2 जनवरी को हवा में थोड़ा सुधार होने के बाद GRAP-3 हटाया था, लेकिन फेज-1 और 2 के उपाय इस बीच जारी रहे. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.2 डिग्री नीचे था. अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री पर रहा.
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
20 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines