Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi Metro Alert: 5 अप्रैल को तड़के 3 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, जानें क्‍या है वजह

मैराथन के दीवानों के लिए खुशखबरी है। 5 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से ही आपका स्वागत करेगी। PNB Soljerathon के लिए DMRC ने अपनी टाइमिंग बदली है। 30-30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी। तो उठिए, तैयारी कीजिए और जवानों के सम्मान में दौड़ लगाइए।

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Apr 3, 2026 15:02

अगर आप 5 अप्रैल को दिल्ली की सड़कों पर देश के जवानों के साथ कदम से कदम मिलाने की तैयारी कर रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने आपकी राह आसान कर दी है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली PNB Soljerathon 2026 मैराथन के मद्देनजर मेट्रो के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। रविवार 5 अप्रैल 2026 को दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं सामान्य समय से काफी पहले शुरू कर देगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा शेड्यूल:

तड़के 3 बजे से शुरू होगी सेवा

मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों और दर्शकों की सुविधा के लिए DMRC ने फैसला लिया है कि मेट्रो सेवाएं सुबह 3:00 बजे से शुरू हो जाएंगी। सुबह 3:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनें 30-30 मिनट के अंतराल (Interval) पर चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो अपने सामान्य संडे शेड्यूल के अनुसार नियमित अंतराल पर चलेगी।

---विज्ञापन---

इन रूट्स पर मिलेगी सुविधा
DMRC के मुताबिक, यह विशेष सुविधा 5 अप्रैल को चुनिंदा लाइनों पर उपलब्ध होगी। चूंकि मैराथन का आयोजन जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में है, इसलिए वॉइलेट लाइन (Violet Line) सबसे महत्वपूर्ण होगी।

नजदीकी स्टेशन: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन।
अन्य विकल्प: जंगपुरा और लाजपत नगर स्टेशन भी स्टेडियम के काफी करीब हैं, जहां से आप पैदल पहुंच सकते हैं।

---विज्ञापन---

क्या है PNB Soljerathon 2026?
इस बार की मैराथन की थीम Run with Soldiers, Run for Soldiers रखी गई है। यह आयोजन पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 132वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें 21 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल है। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:15 बजे है और फ्लैग-ऑफ सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा। इसी सुबह की जल्दी को देखते हुए मेट्रो ने समय घटाया है।

यात्रियों के लिए जरूरी बातें
यह बदलाव केवल रविवार 5 अप्रैल के लिए है। सोमवार से मेट्रो पुराने समय पर ही चलेगी। सुबह की भीड़ से बचने के लिए अपना स्मार्ट कार्ड पहले ही रिचार्ज कर लें या डिजिटल क्यूआर टिकट का उपयोग करें। अगर आप दूर से आ रहे हैं और इंटरचेंज करना है, तो समय का ध्यान रखें क्योंकि सुबह फ्रीक्वेंसी कम (30 मिनट) रहेगी।

First published on: Apr 03, 2026 03:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.