Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi MCD Mayor Election Result 2024 : दिल्ली नगर निगम (MCD) में गुरुवार को मेयर चुनाव के लिए शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। एलजी वीके सक्सेना द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा की निगरानी में दिल्ली मेयर का चुनाव हुआ। सत्या शर्मा गौतमपुरी से भाजपा के पार्षद हैं। आम आदमी पार्टी के महेश खींची एमसीडी के मेयर बने।
दिल्ली मेयर सीट के लिए देवनगर से आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद महेश खींची और शकूरपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद किशन लाल के बीच मुकाबला हुआ। दिल्ली मेयर चुनाव में कुल 265 वोट पड़े, जिनमें से 2 वोट इनवैलिड हो गए। आम आदमी पार्टी के महेश खींची को 133 वोट मिले, जबकि बीजेपी के किशन लाल के पक्ष में 130 वोट पड़े। वोटों की गिनती के बाद आप के महेश खींची दिल्ली एमसीडी के मेयर चुने गए और सिर्फ 3 वोटों से भाजपा के किशन लाल को हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : Delhi Mayor Election: भाजपा पार्षदों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, लगे जय श्रीराम के नारे, स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव रुका
#WATCH | AAP’s Mahesh Kumar Khichi elected as Delhi’s new mayor
Visuals from the Delhi’s Civic Centre pic.twitter.com/0YrvwTeole
— ANI (@ANI) November 14, 2024
इस चुनाव में दिल्ली के सातों सांसदों ने अपना वोट डाला, जबकि कांग्रेस के 7 पार्षदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। दिल्ली मेयर चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। चुनाव के दौरान कांग्रेस की पार्षद सबीला बेगम ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने इस्तीफा को लेकर कहा कि वे मेयर चुनाव से दूर रहकर बीजेपी का सपोर्ट नहीं कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : Delhi mayor election: दिल्ली सरकार ने LG के पास भेजा प्रस्ताव, इन 3 तारीखों पर मेयर चुनाव की मांग
दिल्ली मेयर चुनाव पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि भाजपा के सभी सातों सांसदों ने मेयर पद के लिए वोट डाल दिया है और बाद में हम डिप्टी मेयर के लिए भी वोट डालेंगे। अगर भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर चुने जाते हैं तो एमसीडी की निष्क्रियता को जारी नहीं रहने देंगे, जो आप के अधीन है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।