Delhi Mayor Election: भाजपा पार्षदों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, लगे जय श्रीराम के नारे, स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव रुका
Edited By Bhola Sharma

एमसीडी सदन में हंगामा करते भाजपा के पार्षद।
Edited By Bhola Sharma

एमसीडी सदन में हंगामा करते भाजपा के पार्षद।
Delhi Mayor Election: आखिरकार एक लंबी राजनीतिक खींचतान के बाद बुधवार को दिल्ली को अपना नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। दोनों पदों पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमाया है। डॉक्टर शैली ओबेरॉय मेयर और आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बने हैं।
इस चुनाव के बाद बुधवार की शाम एमसीडी सदन में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान भाजपा के पार्षद हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखे। जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। भाजपा पार्षदों का आरोप था कि कमेटी का चुनाव होने में देरी की जा रही है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1628374226020491264?s=20
स्टैंडिंग कमेटी के लिए वोटिंग के दौरान भाजपा पार्षदों ने मोबाइल के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। पार्षदों ने कहा कि बूथ के अंदर के फोटो लिए जा रहे हैं। यह नियमों का उल्लंघन है। पहले मेयर ने कहा कि वे मोबाइल पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती हैं।
इस पर भाजपा पार्षद सदन के वेल में उतर आए और नारेबाजी करने लगे। मेयर ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। बाद में उन्होंने मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
मोबाइल पर प्रतिबंध लगने के बाद वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई। सदन में 5-5 पार्षदों को बुलाकर वोटिंग कराई जा रही थी। इस दौरान पांच बैलट पेपर गायब हो गए। इसके चलते वोटिंग रुक गई है। अभी तक 250 में से केवल 47 वोट पड़े हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: