Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

जनकपुरी के बाद रोहिणी में गड्ढे ने निगली एक और जान, दोस्त के साथ जा रहा शख्स सीवर में गिरा

कुछ रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि बिरजू ने दोस्त के साथ पूरे दिन शराब पी थी. जब दोनों वहां से गुजर रहे थे तो बिरजू का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गया.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 10, 2026 23:14
दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार शाम को 7.45 बजे युवक के गिरने की जानकारी मिली थी.

दिल्ली के जनकपुरी में एक युवक की गड्ढे में गिरने से मौत के चार दिनों बाद रोहिणी में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला. रोहिणी के बेगमपुर इलाके में नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई. हादसा, रोहिणी सेक्टर-32 (बेगमपुर) में महाशक्ति काली मंदिर के पास हुआ है. मरने वाले की पहचान बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 30 साल के बिरजू कुमार के तौर पर हुई है. वह मजदूरी करता था. DDA की जमीन पर बने सीवर में गिरने से उसकी मौत हुई है.

दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार शाम को 7.45 बजे युवक के गिरने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. टीम को काफी देर तक ढूंढ़ने के बाद उसके शव को बाहर निकालने में कामयाबी मिली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : धरा रह गया एनिवर्सरी केक, खुशियों के बीच पसरा मातम; दिल्ली के गड्ढे ने छीनी घर के चिराग की जिंदगी

कुछ रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि बिरजू ने दोस्त के साथ पूरे दिन शराब पी थी. जब दोनों वहां से गुजर रहे थे तो बिरजू का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गया. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

---विज्ञापन---

बता दें, पिछले सप्ताह जनकपुरी में भी ऐसा ही हादसा हुआ था. प्राइवेट बैंक में काम करने वाले 25 साल के कमल ध्यानी की गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी. यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड ने खोदा था. वह गुरुवार रात अपनी बाइक से घर आ रहा था, तभी वह गड्ढे में गिर गया.

First published on: Feb 10, 2026 11:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.