Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

शराब पाॅलिसी मामले में आज ED के सामने पेश नहीं होंगे CM केजरीवाल! नोटिस पर दिया यह जवाब

Delhi Liquor Policy Case ED Interrogate CM Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। सूत्रों के मुताबिक वे आज पंजाब सीएम मान के साथ एमपी में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Nov 2, 2023 11:00
Delhi Liquor Policy Case ED Interrogate CM Kejriwal
Delhi Liquor Policy Case ED Interrogate CM Kejriwal (Pic Credit- Google)

Delhi Liquor Policy Case ED Interrogate CM Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज शराब पाॅलिसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। सूत्रों की मानें तो वे पंजाब के सीएम मान के साथ एमपी के सिंगरौली में रैली करेंगे।

बता दें कि दिल्ली सीएम को ईडी ने 30 अक्टूबर को पूछताछ के लिए नोटिस दिया था। आज सुबह ने सीएम ने ईडी को जवाब भेजकर कहा कि ये नोटिस गैर-कानूनी और राजनीति से प्रेरित है। केजरीवाल ने कहा कि यह नोटिस भाजपा के कहने पर भेजा गया है। ताकि मुझे प्रचार करने से रोका जा सके। ईडी को यह नोटिस वापस लेना चाहिए।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने केजरीवाल से शराब नीति मामले में साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

आतिशी ने किया बड़ा दावा

इससे पहले मंगलवार को मंत्री आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि ईडी 2 नवंबर को पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल के बाद इंडिया गठबंधन के दूसरे नेता भी गिरफ्तार हो सकते हैं।

 

First published on: Nov 02, 2023 10:43 AM

संबंधित खबरें