Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने यमुना के पानी से किया स्नान, भाजपा सांसद ने दी थी ये चुनौती

नई दिल्ली: दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने रविवार को यमुना के पानी से स्नान किया। दरअसल, BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने जलबोर्ड के अधिकारी के साथ बदसलूकी की थी और अधिकारी को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी। उधर, स्नान करने के बाद जलबोर्ड के अधिकारी ने भाजपा सांसद के खिलाफ […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Oct 31, 2022 12:33
नहाते हुए संजय शर्मा

नई दिल्ली: दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने रविवार को यमुना के पानी से स्नान किया। दरअसल, BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने जलबोर्ड के अधिकारी के साथ बदसलूकी की थी और अधिकारी को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी। उधर, स्नान करने के बाद जलबोर्ड के अधिकारी ने भाजपा सांसद के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

अभी पढ़ें Bharat Jodo Yatra: तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं के साथ दौड़े राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर Video Viral

---विज्ञापन---

 

यमुना की सफाई से जुड़ा है मामला

पूरा मामला यमुना की सफाई से जुड़ा हुआ है। दरअसल, दो दिन पहले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में यमुना नदी के कालिंदी कुंज का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने एक सरकारी अधिकारी से बदसलूकी की, जिसका वीडियो सामने आया था। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों यमुना में एंटीफोमिंग एजेंट के इस्तेमाल पर खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल भी किया।

सांसद बोले- ये केमिकल तेरे सर पर डाल दूं

प्रवेश वर्मा ने अधिकारी को डांटते हुआ कहा कि ये केमिकल तेरे सर पर डाल दूं। दरअसल, बीजेपी सांसद दिल्ली के कालिंदी कुज घाट पर यमुना घाट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। राजधानी दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी की सफाई चल रही है। इसलिए पानी में झाग खत्म करने वाले केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है। जिसपर सांसद बिफर गए।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1586628932106801152

यमुना नदी की सफाई कर रहे थे अधिकारी

बताया गया कि यमुना नदी की सतह पर तैरते झागों को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों द्वारा नदी के पानी की सतह पर केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को जब प्रवेश वर्मा को यह बात पता चली तो वह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक घाट पर पहुंच गए। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की और काम रोकने को कहा।

AAP ने उठाए सवाल

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दो वीडियो ट्वीट किए हैं जिनमें प्रवेश वर्मा एक अधिकारी से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं , बदतमीज़ी कर रहे हैं। भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो।

 

अभी पढ़ें ‘हमें मिलकर जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाई पर ले जाना है’, Rojgar Mela में बोले PM मोदी

इसके बाद दूसरी ओर प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारी जो यमुना पहले से गंदी है उसमें केमिकल डाल रहे थे। कल ही छठ है, उसमें माता बहनें डुबकी लगाएंगी। उनकी जान को खतरा होगा। यमुना की सफाई के लिए रसायन को नदी में डाला जा रहा है। वहां मौजूद अधिकारी से हमने ये पूछा कि इस केमिकेल से लोगों को होने वाले नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा।

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 30, 2022 12:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.