---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi School Summer Vacation 2026: मई की इस तारीख से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन शुरू, 9वीं- 10वीं और 12वीं तक के छात्रों की लगेंगी रिमेडियल क्लास

Delhi School Summer Vacation Kab Se Hai: दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों और रिमेडियल क्लास को लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है. सर्कुलर के मुताबिक, 11 मई से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी और साथ ही कुछ क्लास के लिए रिमेडियल क्लास का भी इंतजाम किया गया है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: May 9, 2026 11:29
Delhi School Summer Vacation 2026 Dates
दिल्ली में सरकारी स्कूलों की छुट्टियां कब से शुरू होंगी? (Image- AI)

Delhi School Summer Vacation News: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में हर साल पड़ने वाली गर्मियों के छुट्टियों और रिमडियल क्लास को लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है. इस सर्कुलर के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. इतना ही नहीं, आदेश के अनुसार, कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के लिए खास रिमेडियल क्लास आयोजित की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: Gas Cylinder New Price Today: क्या आज बदल गए रसोई गैस के दाम? राहत मिली या बढ़ा बोझ, चेक करें अपने शहर का नया रेट कार्ड

---विज्ञापन---

कब से शुरू हो जाएंगी रिमेडियल क्लासेस?

DOE के सर्कुलर के मुताबिक, गर्मियों की छुट्टियों में 11 मई से 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों की रिमेडियल क्लासेस शुरू हो जाएंगी, जो 23 मई (शनिवार) 2026 तक चलेंगी. इस दौरान छात्रों को वह सभी विषय पढ़ाया जाएगी, जिसमें वह कमजोर हैं या और मजबूत करना चाहते हैं.

कितने बजे से शुरू होंगी क्लासेस?

शिक्षकों के लिए समय: सुबह 7:20 बजे से 11:00 बजे तक

---विज्ञापन---

छात्रों के लिए समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक

पीरियड शेड्यूल

---विज्ञापन---
  • समय पीरियड
  • 7:30 AM -8:30 AM पहला पीरियड
  • 8:30 AM- 9:30 AM दूसरा पीरियड
  • 9:30 AM-10:30 AM तीसरा पीरियड

इन विषयों पर रहेगा फोकस

सर्कुलर के अनुसार, कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए विज्ञान और गणित पर विशेष जोर दिया जाएगा. हालांकि, स्कूल प्रमुख (HoS) जरूरतों के मुताबिक दूसरे विषय भी चुन सकते हैं. वहीं, कक्षा 12 के लिए, विषयों का चुनाव छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों के आधार पर किया जाएगा. बता दें कि इन तीनों ही कक्षाओं में स्टूडेंट्स को मजबूत बेस यानी विषयों की सही समझ की बहुत जरूरत होती है, क्योंकि इन क्लास में विषयों में कमजोर होने का असर, फाइनल/ बोर्ड परीक्षा में दिखता है और कई बार बच्चे फेल तक हो जाते हैं. स्टूडेंट की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस क्लास का फैसला लिया गया है, ताकि कम वक्त में वह अपनी पढ़ाई को मजबूत कर सकें.

क्या स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर आना होगा?

जानकारी के अनुसार, रिमेडियल क्लासेस के दौरान स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा, और छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी. इन कक्षाओं में शामिल होने के लिए अभिभावकों की सहमति (NOC) आवश्यक होगी. 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jewar Airport vs IGI: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ वालों के लिए कौन सा एयरपोर्ट रहेगा बेस्ट;

First published on: May 09, 2026 11:29 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.