---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Jewar Airport vs IGI: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ वालों के लिए कौन सा एयरपोर्ट रहेगा बेस्ट; कहां से होगी यात्रा आसान

दिल्ली NCR में रहने वाले लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि हवाई यात्रा के लिए कौन सा एयरपोर्ट ज्यादा सुविधाजनक रहेगा, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट या फिर दिल्ली का IGI? आइए जानते हैं कहां से अभी सबसे ज्यादा आसान यात्रा संभव है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: May 8, 2026 13:41
Jewar Airport Vs Igi Airport Comparison
नोएडा एयरपोर्ट कैसे पहुंचे? (Image: AI)

आज के समय में एयरपोर्ट सिर्फ हवाई सफर का जरिया नहीं, बल्कि शहर की कनेक्टिविटी और विकास की पहचान भी बन चुके हैं. दिल्ली-NCR में रहने वाले लाखों लोग हर दिन फ्लाइट पकड़ने के लिए लंबा सफर तय करते हैं और सबसे बड़ी परेशानी ट्रैफिक व समय की होती है. ऐसे में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से यात्रियों को बड़ा विकल्प मिलने जा रहा है. अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के लोगों के लिए दिल्ली का IGI एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) बेहतर रहेगा या फिर नया Jewar Airport सफर को ज्यादा आसान बनाएगा. आइए जानते हैं इस सवाल का सीधा जवाब.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली को मिलेगी नई मेट्रो सौगात, शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक बनेगा नया

---विज्ञापन---

15 जून से शुरू हो सकती हैं पहली उड़ानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो सकती है. इंडिगो (IndiGo) इस एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन सकती है साथ ही, इंडिगो (IndiGo) अपनी टिकटों की बिक्री भी शुरू करने जा रही है. शुरुआती दौर में लखनऊ, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने की संभावना है. सेवा को लेकर बताया जा रहा है कि उद्घाटन के दिन 4 विशेष उड़ानें चलाई जा सकती हैं. जुलाई से एयरपोर्ट का संचालन और तेज होगा, जहां हर दिन कई घरेलू उड़ानों की आवाजाही देखने को मिलेगी. इससे दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को नया और आधुनिक एयर ट्रैवल हब मिलेगा.

नोएडा वालों के लिए कौन सा एयरपोर्ट रहेगा बेहतर?

  • नोएडा के लोगों के लिए एयरपोर्ट का चुनाव उनके इलाके पर काफी हद तक निर्भर करेगा.
  • सेक्टर 18, सेक्टर 62, सेक्टर 137 और सिटी सेंटर जैसे इलाकों के लोगों के लिए फिलहाल IGI एयरपोर्ट ज्यादा करीब माना जा रहा है.
  • दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने में औसतन 1 घंटा 15 मिनट से 1 घंटा 30 मिनट तक का समय लग सकता है.
  • वहीं ग्रेटर नोएडा, सेक्टर 150 और यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वालों के लिए Jewar Airport बड़ा फायदा देगा.
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए लोग लगभग 45 से 50 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे.
  • सबसे बड़ी राहत यह होगी कि पूरा रास्ता लगभग सिग्नल-फ्री रहेगा, जिससे ट्रैफिक की परेशानी कम होगी.

गाजियाबाद और मेरठ के लोगों के लिए क्या रहेगा आसान?

गाजियाबाद के लोगों के लिए अभी दिल्ली का IGI एयरपोर्ट ज्यादा सुविधाजनक माना जा रहा है. इंदिरापुरम, वैशाली और राजनगर एक्सटेंशन जैसे इलाकों से दिल्ली एयरपोर्ट तक सड़क और मेट्रो कनेक्टिविटी काफी मजबूत है. यहां से IGI पहुंचने में करीब 1 घंटा 20 मिनट लग सकता है. दूसरी तरफ Jewar Airport की दूरी ज्यादा होने की वजह से वहां पहुंचने में 1.5 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है. वहीं मेरठ के लोगों के लिए दोनों एयरपोर्ट लगभग बराबर दूरी पर पड़ते हैं, लेकिन फिलहाल बेहतर कनेक्टिविटी,जैसे रेपिड मेट्रो और ज्यादा फ्लाइट विकल्प होने के कारण IGI थोड़ा आगे नजर आता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ जा रहे हैं, तो इन रास्तों पर हो जाएं सावधान, इन गलतियों

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

दिल्ली का IGI एयरपोर्ट फिलहाल ज्यादा विकसित और व्यस्त एयरपोर्ट है, जहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है. वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) आने वाले सालों में बड़ा एविएशन हब बनने की तैयारी में है और इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है.
जी हां, Jewar Airport और Noida International Airport एक ही प्रोजेक्ट के नाम हैं. इसका आधिकारिक नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) है, जो उत्तर प्रदेश के जेवर क्षेत्र में बनाया गया है.
जी हां, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का क्षेत्रफल दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से लगभग दोगुना बताया जा रहा है, जिससे भविष्य में यहां बड़े स्तर पर उड़ानों और यात्रियों की सुविधा मिल सकेगी.
First published on: May 08, 2026 12:28 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.