Delhi Metro: दिल्ली को मिलेगी नई मेट्रो सौगात, शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक बनेगा नया कॉरिडोर, जानिए किन इलाकों से गुजरेगी लाइन

Shastri Park to Mayur Vihar Phase 3 Metro Route: दिल्ली में मेट्रो लाइफलाइन की तरह है, जिसकी मदद से हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं. पूर्वी दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 नई मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा. आइए जानते हैं इस लाइन की पूरी जानाकारी.

Delhi Metro Phase 5B

दिल्ली मेट्रो नई लाइन. (Image: AI)

Delhi Metro News: दिल्ली में मेट्रो आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. शहर के लगभग हर इलाके तक मेट्रो की पहुंच होने से रोजाना लाखों यात्रियों का सफर आसान, तेज और आरामदायक हो गया है. ऑफिस जाने वाले लोग हों, छात्र हों या फिर बाजार जाने वाले परिवार, हर किसी के लिए दिल्ली मेट्रो अब एक भरोसेमंद सहारा बन चुकी है. कम खर्च में तेज यात्रा, एसी और जगह-जगह कनेक्टिविटी लोगों की जेब का भी ख्याल रखती है. इसी सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार नए मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. अब पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

13 किलोमीटर लंबा होगा नया मेट्रो रूट

दिल्ली मेट्रो फेज V(B) के तहत बनने वाला यह नया कॉरिडोर करीब 13.2 किलोमीटर लंबा होगा. इस पूरे रूट पर कुल 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे आसपास के कई इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा. जानकारी के अनुसार, इनमें 3 स्टेशन भूमिगत यानी अंडरग्राउंड होंगे, जबकि 5 स्टेशन एलिवेटेड बनाए जाएंगे. यह नई लाइन शास्त्री पार्क से शुरू होकर निर्माण विहार, त्रिलोकपुरी और अन्य महत्वपूर्ण इलाकों से गुजरते हुए मयूर विहार फेज-3 तक पहुंचेगी. इससे यात्रियों को रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और सफर का समय भी काफी कम हो जाएगा.

कई भीड़भाड़ वाले इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

  • मयूर विहार फेज-3, न्यू कोंडली, पटपड़गंज, गीता कॉलोनी, गांधी नगर मार्केट और कैलाश नगर के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा.
  • रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का सफर पहले से आसान और तेज हो जाएगा.
  • भारी ट्रैफिक और लंबे जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
  • ऑफिस और कॉलेज जाने वाले यात्रियों का समय और जेब बचेगा.
  • लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और सस्ती यात्रा की सुविधा मिलेगी.
  • नई मेट्रो लाइन शुरू होने से सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम हो सकता है.

दूसरे मेट्रो रूट्स से भी मिलेगा आसान कनेक्शन

  • शास्त्री पार्क स्टेशन पर रेड लाइन से इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी.
  • निर्माण विहार स्टेशन पर ब्लू लाइन से कनेक्टिविटी होगी.
  • त्रिलोकपुरी स्टेशन को पिंक लाइन से जोड़ा जाएगा.
  • यात्रियों को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी.
  • बार-बार वाहन बदलने की परेशानी कम होगी.
  • रोजाना सफर करने वाले लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे.

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत करेगी नई लाइन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही बता चुकी हैं कि दिल्ली मेट्रो फेज V(B) के तहत राजधानी में कुल 7 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे. शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक बनने वाला यह कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट इलाके के विकास को भी नई रफ्तार देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ