Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने किया नकली टूथपेस्ट का पर्दाफाश, फैक्ट्री में ऐसे तैयार किया जा रहा था फर्जी प्रोडक्ट

दिल्ली के खंजावला में चल रही नकली Sensodyne टूथपेस्ट फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया, आरोपी हरिओम मिश्रा गिरफ्तार.मशीनों और भारी मात्रा में नकली पेस्ट के साथ यह रैकेट देखकर हर कोई हैरान रह गया. पढ़ें राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Apr 3, 2026 13:53

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खंजावला इलाके में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली Sensodyne टूथपेस्ट, खाली ट्यूब, पैकिंग सामग्री और मशीनें जब्त की हैं. इस मामले में फैक्ट्री संचालक हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस को 2 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि खंजावला के महावीर विहार इलाके में एक गोदाम में नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाया जा रहा है. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर पूरे रैकेट का खुलासा किया.

---विज्ञापन---

छापे के दौरान पुलिस ने देखा कि गोदाम में 6 मजदूर मशीन की मदद से खाली ट्यूबों में घटिया क्वालिटी का पेस्ट भर रहे थे. इसके बाद इन ट्यूबों को सील कर असली सेंसोडाइन की तरह पैक किया जा रहा था, ताकि इसे बाजार में बेचा जा सके.

जांच में पता चला कि यह गोदाम हरिओम मिश्रा का है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह किराए के इस गोदाम में नकली पेस्ट भरकर Sensodyne के नाम से बाजार में बेचता था.

---विज्ञापन---

पुलिस ने कहा कि इस तरह के रैकेट न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं, बल्कि यह उपभोक्ता विश्वास को भी प्रभावित करते हैं. मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी भी जारी होती है कि किसी भी टूथपेस्ट की खरीद में सावधानी बरतें और हमेशा प्रमाणित और भरोसेमंद स्रोत से ही उत्पाद लें.

First published on: Apr 03, 2026 01:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.