---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में 48 घंटे का ‘जल संकट’! पीने का पानी कर लें रिजर्व, इन इलाकों में नहीं होगी वॉटर सप्लाई

डीजेबी ने प्रभावित इलाकों में टैंकरों की व्यवस्था की है और संपर्क नंबर जारी किए हैं, ताकि लोग जरूरत पर सहायता ले सकें. बोर्ड के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि यह काम जरूरी है, इसलिए लोग पहले से तैयारी करें और अनावश्यक परेशानी से बचें.

Author Written By: Akarsh Shukla Updated: Feb 23, 2026 22:32

अगर आप देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासी हैं तो ये खबर आप के लिए है. राजधानी के कई इलाकों में अगले 2 दिनों तक जल आपूर्ति पर भारी असर पड़ने वाला है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्यों के चलते बुधवार, 25 फरवरी से 48 घंटे तक पानी की कटौती रहेगी, जो 27 फरवरी तक चलेगी. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वॉटर सप्लाई बाधित रहेगी, जिसके मद्देनजर डीजेबी ने लोगों से दो दिन का पानी पहले से स्टॉक करने की अपील की है. यह कदम शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है, लेकिन इससे दैनिक जीवन पर असर पड़ना तय है.

दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी


प्रभावित क्षेत्रों की फेहरिस्त काफी लंबी है, जिसमें द्वारका सब सिटी से लेकर नजफगढ़ तक कई कॉलोनियां और गांव शामिल हैं. द्वारका, महावीर एनक्लेव, विजय एनक्लेव, उत्तम नगर समूह, पोचनपुर, भर्ताल, अंबराही गांव, मधु विहार, सागर पुर, कैलाश पुरी, दुर्गा पार्क, मंगला पुरी, राज नगर फेज वन-दो, बागडोला गांव, बिजवासन, धूलसीरस, बिंदा पुर, सेवक पार्क, भारत विहार, सीता पुरी, राजा पुरी, जीवन पार्क, इंद्रा पार्क, मिलाप नगर-चाणक्य प्लेस, अर्जुन पार्क, लक्ष्मी विहार, बाजरंग एनक्लेव, मक्सूदाबाद, नया बाजार, विजय पार्क, साईं बाबा एनक्लेव, नंगली सकरावती गांव व एक्सटेंशन, राणाजी एनक्लेव, श्याम विहार कॉलोनी समूह, धर्मपुरा, रोशनपुरा कॉलोनियां, दीनपुर गांव, मटियाला-पलम, विश्वास पार्क, साध नगर भाग एक-दो, नन्हें पार्क, बमनोली गांव, शाहबाद मोहम्मदपुर, कपाशेरा गांव, आईजीआई एयरपोर्ट और आईसीसीसी (यशोभूमि) तथा नजफगढ़ टाउन और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे. इन क्षेत्रों के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: ट्रेन नंबर 12476 कटरा–हापा एक्सप्रेस में यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली, RPF–GRP की संयुक्त कार्रवाई में हत्थे चढ़ा आरोपी

कब से कब तक बंद रहेगी वॉटर सप्लाई?


दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि 25 फरवरी सुबह 11 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक चलेगी. डीजेबी ने प्रभावित इलाकों में टैंकरों की व्यवस्था की है और संपर्क नंबर जारी किए हैं, ताकि लोग जरूरत पर सहायता ले सकें. बोर्ड के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि यह काम जरूरी है, इसलिए लोग पहले से तैयारी करें और अनावश्यक परेशानी से बचें. डीजेबी की यह पहल लंबे समय की जल संकट समस्या का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन अल्पकालिक असुविधा से इनकार नहीं किया जा सकता.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारत का सुरक्षा कवच होगा और भी मजबूत, इजरायल से आयरन डोम की तकनीक स्वदेश ला सकते हैं PM मोदी

First published on: Feb 23, 2026 10:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.