Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में 28 मार्च को 1 घंटे के लिए ब्लैकआउट! जानें- क्या है इसके पीछे की वजह

सिडनी से 2007 में शुरू हुई यह मुहिम आज 190 से अधिक देशों में फैल चुकी है और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक बड़ा हथियार बन गई है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 26, 2026 17:05

बिजली वितरण कंपनी BSES ने साउथ, वेस्ट, ईस्ट और सेंट्रल दिल्ली में अपने 54 लाख कंज्यूमर्स और लगभग 2.25 करोड़ लोगों से 28 मार्च को एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद करके अर्थ आवर 2026 में हिस्सा लेने की अपील की है. इस वैश्विक मुहिम के तहत शनिवार रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने का आह्वान किया गया है.

साल 2026 के लिए अर्थ ऑवर की थीम ‘Give an Hour for Earth’ रखी गई है. इसका मकसद केवल प्रतीकात्मक रूप से लाइटें बंद करना नहीं है, बल्कि लोगों के व्यवहार में दीर्घकालिक बदलाव लाना है. सिडनी से 2007 में शुरू हुई यह मुहिम आज 190 से अधिक देशों में फैल चुकी है और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक बड़ा हथियार बन गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Electricity Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली? 38000 करोड़ से ज्यादा बकाया, जानें दिल्ली सरकार का प्लान

साल 2024 में अर्थ ऑवर के दौरान दिल्ली में 206 मेगावाट बिजली की बचत हुई थी. वहीं, 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 269 मेगावाट तक पहुंच गया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बिजली बिल पेमेंट के नाम पर चल रहा स्कैम, ध्यान रखें ये बातें वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

बता दें, बीएसईएस कंपनी अपनी बिजली आपूर्ति में ‘ग्रीन एनर्जी’ का हिस्सा भी लगातार बढ़ा रही है. जागरूकता फैलाने के लिए BSES एसएमएस, डिजिटल प्लेटफॉर्म और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के माध्यम से लोगों से जुड़ रही है. अब तक 13,000 से ज्यादा रूफटॉप सोलर कनेक्शन और 6,300 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए हैं.

First published on: Mar 26, 2026 05:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.