Delhi Crime News: MCD स्कूल की टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, फिर फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंका
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Delhi Crime News: दिल्ली नगर निगम (MCD) स्कूल की एक महिला टीचर ने पांचवीं क्लास की एक छात्रा की पहले पिटाई की, फिर उसे फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। कहा जा रहा है कि महिला टीचर का स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने गुस्से में छात्रा की पिटाई की और फिर से फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। फिलहाल, आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना रानी झांसी रोड के पास मॉडल बस्ती के सामने दिल्ली नगर निगम स्कूल की है। स्कूल के छात्रों ने बताया कि टीचर ने पहले छात्रा की कैंची से पिटाई की और फिर उसे नीचे धक्का दे दिया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “सुबह करीब 11.15 बजे पीएस डीबीजी रोड के बीट अधिकारी को सूचना मिली कि शिक्षक ने एक स्कूली बच्चे को पहली मंजिल की कक्षा से फेंक दिया है।” थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
घायल छात्रा का हिंदूराव अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने कहा कि वह खतरे से बाहर है। आरोपी की पहचान गीता देशवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: