Chhath Puja Holiday: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है. पहली बार छठ पूजा में डेढ़ दिन की छुट्टी होने जा रही है. 27 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय बंद हो जाएंगे. 28 तारीख को दिनभर दिल्ली सरकार में छुट्टी रहेगी. आमतौर पर दिल्ली में छठ के लिए सिर्फ एक दिन की छुट्टी का ऐलान होता था, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार ने छुट्टी के उस दायरे को बढ़ाकर डेढ़ दिन कर दिया है.
2021 में दर्ज की गईं FIR होंगी वापस
बता दें कि छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फैसला किया है कि साल 2021 मे छठ पूजा करने गए लोगों पर FIR दर्ज की गई थीं, जो अब वापस ली जाएंगी. दिल्ली की सरकार ने सार्वजनिक अवज्ञा के लिए धारा 188 के तहत केस दर्ज किए थे. दिल्ली की वर्ततमान सरकार उन सभी शिकायतों और मामलों को वापस लेगी.
हर इलाके में बनाया गया है एक घाट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा के लिए इस बार दिल्ली में करीब 1300 घाट बनाए गए हैं, जिनमें 17 प्रमुख घाट भी शामिल हैं. हर इलाके में एक घाट होगा और यमुना नदी के किनारे पर भी लोग छठ पूजा कर सकेंगे, लेकिन यमुना में कुछ भी विसर्जित करने की मनाही रहेगी. घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे और भव्य सजावट वाला एंट्री गेट बनाया जाएगा.
यमुना नदी की कराई गई है सफाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा के लिए यमुना नदी की सफाई कराई गई है. जलकुंभी हटाने और पानी को साफ करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. हरियाणा से अतिरिक्त पानी भी मांगा गया है. यमुना के पानी की क्वालिटी जांचने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (DJB) हर 2 घंटे में पानी के सैंपल लेकर जांच कर रहा है. सांसद, विधायक और पार्षद अपने-अपने इलाकों में बने घाटों पर सफाई करेंगे.
घाटों पर मिलेगी मेडिकल सर्विस
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी. मेडिकल सर्विस मिलेगी, जिसके लिए डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी. हर नगर निगम में घाट पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे. सिंगल विंडो सिस्टम भी छठ पूजा के लिए बनया गया है. घाटों पर साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था रहेगी. छठ व्रतियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी. माहौल बनाने के लिए भोजपुरी और मैथिली भाषाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
44 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
9 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
12 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
12 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
14 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
14 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
15 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
15 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines