Delhi Budget: विधानसभा में केजरीवाल बोले- LG को बजट रोकने का अधिकार नहीं, ऊपर से नीचे तक 'अनपढ़ों की जमात'

Delhi Budget, अरविंद केजरीवाल, वीके सक्सेना, दिल्ली न्यूज

अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा आज दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होना था। लेकिन केंद्र सरकार ने बजट रोक दिया। बजट सत्र में बोलते हुए सीएम ने कहा कि एलजी ने कल रात बजट पेश करने की अनुमति दे दी। उन्हें बजट से आपत्ति नहीं थी बल्कि वो चाहते थे कि आप हमारे सामने झूको और हम झुके।

विज्ञापन

सीएम ने कहा-‘यह सिर्फ इगो का मामला था, हमने सेटिस्फाई कर दिया’

सीएम ने कहा-‘यह सिर्फ इगो का मामला था, हमने सेटिस्फाई कर दिया’। केजरीवाल झुक गया हमने हाथ जोड़ लिए। उन्होंने कहा कि वह कह रहे हैं कि कैपिटल से ज्यादा विज्ञान पर बजट रखा गया, इन्हे ये भी नहीं पता कि 500 करोड़ ज्यादा होते हैं या 20 हजार करोड़। नीचे से ऊपर तक अनपढ़ बैठे हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की अपील 

आगे अपने भाषण में केजरीवाल ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि हम छोटे लोग हैं हमें राजनीति करने नहीं आती है। घर में लड़ाई होती है वह घर बर्बाद हो जाते हैं। जिस राज्य में लड़ाई होती है वह राज्य बर्बाद हो जाते हैं। सब मिलजुल कर काम करेंगे तो तरक्की होगी। बता दें दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ