हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

देश की राजधानी में देवर-भाभी का कारनामा, रिश्तेदारों के भी उड़ गए होश

दिल्ली में एक महिला ने देवर के प्यार में पति को रास्ते से हटा दिया। उसने इस पूरे घटनाक्रम को बड़े शातिर तरीके से अंजाम दिया, लेकिन मोबाइल चैट की वजह से उसके कांड का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
मृतक करण और आरोपी पत्नी और देवर

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक पत्नी ने अपने सात जन्मों के साथी यानी पति को करंट लगाकर मार डाला। जब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलाया किया तो हर कोई हैरान रह गया है। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने स्वीकार किया कि उसने देवर की मोहब्बत में पति की हत्या की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस तरह शुरू हुई थी लव स्टोरी

द्वारका में 36 वर्षीय करण देव परिवार के साथ रहता था। पुलिस जांच करने पर पता चला है कि सुष्मिता और करण का पिछले 2 साल से झगड़ा चल रहा था। दोनों ने लव मैरिज की थी। सुष्मिता ने पुलिस को बताया कि वह करण के साथ खुश नहीं थी, क्योंकि वह उसे अक्सर मारा-पीटा करता था। इस बीच वह अपने देवर राहुल के करीब आ गई। वह पिछले करीब 2 साल से चचेरे देवर राहुल देव के साथ रिलेशन में थी, लेकिन किसी को इसका पता नहीं था। करण भी उसके इसके रिश्ते से अंजाम था।

ये भी पढ़ें: Delhi Karan Dev Murder: पत्नी ने देवर की इंस्टाग्राम चैट पर ऐसे दिया हत्या का लाइव अपडेट, सामने आई पूरी स्क्रिप्ट

विज्ञापन

थप्पड़ मारने के बाद रची हत्या की साजिश

पुलिस पूछताछ में सुष्मिता ने बताया कि करवाचौथ से एक दिन पहले किसी बात पर करण ने उसे थप्पड़ मारा था। इससे वह काफी दुखी हो गई और उसने करण को जान से मारने की साजिश करनी शुरू कर दी। पहले उन्होंने करण को नींद की गोलियां देकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मरा। काफी कोशिशों के बाद भी जब करण नहीं मरा तो उसने और राहुल ने मिलकर करण को करण को करंट लगाकर मारने की योजना बनाई। उन्होंने बेहोशी की हालत में करण की अंगुली में कराया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Karan Dev Murder Case: पति को ठिकाने के लिए पत्नी ने कैसे रची थी साजिश? हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा

विज्ञापन

चैट से हुआ घटना का खुलासा

पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को उन्हें अस्पताल से एक युवक की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। इस पर सुष्मिता और आरोपी देवर राहुल देव आनाकानी करने लगे। मृतक के पिता भी हादसा मानकर पोस्टमार्टम से मना करने लगे। इस बीच मृतक के छोटे भाई कुणाल देव को कुछ संदेह हुआ तो उसने भाभी के मोबाइल की चैट की जांच की तो उसके होश उड़ा गए। सुष्मिता अक्सर मोबाइल से राहुल से इंस्टाग्राम चैट पर बात करती थी। इसके बाद पुलिस पूछताछ में दोनों अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola