Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए 8 लोग कौन? देखें लिस्ट और जानें घायलों और मृतकों में कौन-किस राज्य से

Delhi Blast Dead Injured List: दिल्ली में लाल किला के पास धमाके में 8 लोग मारे गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा दिल्ली के रहने वाले हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोग धमाके में घायल हुए हैं. धमाका एक चलती कार में हुआ था, जिसने 3 और कारों को अपनी चपेट में लिया था.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 11, 2025 09:49
delhi blast
दिल्ली में लाल किला के पास कार धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है.

Delhi Blast Update: दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है और 20 घायल हुए हैं. अभी तक 2 मृतकों की शिनाख्त होने की पुष्टि हुई है, जिनके शव लेने के लिए परिजन अस्पताल पहुंचे, वहीं बाकी 6 मृतकों की पहचान DNA टेस्ट करके की जाएगी, लेकिन सूत्रों के अनुसार, 8 मृतकों की पहचान हो चुकी है. वहीं 2 शव बिना सिर और हाथों के मिले हैं और एक शव का चेहरा जला हुआ है, जिनकी शिनाख्त के लिए DNA टेस्टिंग चल रही है.

20 घायलों के नाम भी सामने आ गए हैं. मृतकों और घायलों की ऑफिशियल लिस्ट के अनुसार, घायलों में सबसे ज्यादा दिल्ली के लोग शामिल हैं. उसके बाद हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के निवासी भी धमाके में घायल हुए हैं. आइए जानते हैं कि किस राज्य के कितने लोग घायल हुए हैं और उनके क्या नाम हैं? बता दें कि 14 घायल दिल्ली से, एक उत्तराखंड और एक हिमाचल निवासी, 3 घायल उत्तर प्रदेश निवासी हैं और 2 घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

---विज्ञापन---

8 मृतकों के नामों की सूची

1. अशोक कुमार (उम्र 45 साल, निवासी उत्तर प्रदेश, अमरोहा जिला, हसनपुर. स्थानीय व्यापारी थे और धमाके के समय सड़क पर थे)
2. अमर कटारिया (उम्र 32 साल, निवासी दिल्ली, श्रीनिवासपुरी और ऑटो ड्राइवर थे)
3. दिनेश कुमार मिश्रा (उम्र 28 साल, निवासी दिल्ली. उनके चचेरे भाई जुबैर मलिक ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि मेरा चचेरा भाई अस्पताल में है. वह विस्फोट में घायल हुआ था, जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. वह ई-रिक्शा चलाता था।)
4. राहुल वर्मा (उम्र 35 साल, निवासी दिल्ली और रेड सिग्नल पर खड़े थे)
5. सारिका शर्मा (उम्र 29 साल, निवासी दिल्ली, दुकान पर खड़ी शॉपिंग कर रही थी)
6. विजय सिंह (उम्र 40 साल, निवासी हरियाणा और कार के पास खड़े थे)
7. ममता देवी (उम्र 38 साल, निवासी दिल्ली, जलने से मौत हुई)
8. किशन लाल (उम्र 52 साल, निवासी उत्तर प्रदेश और रिक्शा चालक थे)

---विज्ञापन---

21 घायलों के नामों की सूची

  1. शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मिर्फ़ रोड, शकूर की डंडी, दिल्ली (घायल)
  2. हर्षुल पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)
  3. शिवा जायसवाल पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)
  4. समीर पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली – (घायल)
  5. जोगिंदर पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)
  6. भवानी शंकर सहरमा पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)
  7. गीता पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)
  8. विनय पाठक पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)
  9. पप्पू पुत्र दूधवी राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)
  10. विनोद पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)
  11. शिवम झा पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)
  12. अज्ञात (अमान) (घायल)
  13. मोहम्मद शहनवाज पुत्र अहमद जमन, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
  14. अंकुश शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)
  15. मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
  16. तिलक राज पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)
  17. अज्ञात (घायल)
  18. मोहम्मद सफवान पुत्र मोहम्मद गुफ़रान, सीता राम बाजार, दिल्ली (घायल)
    19.मोहम्मद दाऊद पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाज़ियाबाद (घायल)
  19. किशोरी लाल पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)
  20. आज़ाद पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)

First published on: Nov 11, 2025 08:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.