Live Delhi Badarpur Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। आज यानी 8 फरवरी को नतीजे जारी किए जाएंगे। दिल्ली की 70 विधानसभाओं पर वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। दक्षिण पूर्वी दिल्ली की हॉट सीटों में से एक बदरपुर ,सीट है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। अभी तक की गिनती में AAP के राम सिंह नेता जी जीते हैं। वहीं, BJP के नारायण दत्त शर्मा को शिकस्त मिल गई है।
बदरपुर विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे
| बदरपुर विधानसभा | प्रत्याशी का नाम | पार्टी |
| जीत | राम सिंह नेता जी | AAP |
| हार | नारायण दत्त शर्मा | BJP |
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 37 साल तक क्यों नहीं हुए विधानसभा चुनाव? पहले चुनाव में बीजेपी ने रचा था इतिहास
बदरपुर से किसको मिला टिकट?
बदरपुर विधानसभा सीट पर AAP, BJP और कांग्रेस के बीच करारी टक्कर देखने को मिल रही थी। AAP ने राम सिंह नेताजी को दूसरी बार टिकट दिया थी। वहीं BJP ने सिटिंग विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी की बजाए नारायण दत्त शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने अर्जुन भड़ाना पर दांव लगाया था।
बदरपुर में पहले कौन-कौन जीता?
| विधानसभा चुनाव | विजेता | पार्टी |
| 1993 | रामवीर सिंह बिधूड़ी | जनता दल |
| 1998 | राम सिंह नेताजी | निर्दलीय |
| 2003 | रामवीर सिंह बिधूड़ी | NCP |
| 2008 | राम सिंह नेताजी | BSP |
| 2013 | रामवीर सिंह बिधूड़ी | BJP |
| 2015 | नारायण दत्त शर्मा | AAP |
| 2020 | रामवीर सिंह बिधूड़ी | BJP |
नेताजी सबसे अमीर प्रत्याशी
बदरपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरे राम सिंह नेताजी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। चुनावी हलफनामें के अनुसार उनके पास 87 करोड़ की संपत्ति है और उनकी पत्नी 17 करोड़ 54 लाख रुपए की मालकिन हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी राम सिंह नेताजी दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी थे।
बदरपुर में वोटर्स की संख्या
दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या कुल 191241 हैं। इनमें 109349 पुरुष वोटर्स और 81889 महिला वोटर्स शामिल हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के रामबीर सिंह बिधूड़ी ने 90,082 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने AAP कैंडिडेट राम सिंह नेताजी को 3719 वोटों से मात दी थी।
यह भी पढ़ें- 3 साल में दिया इस्तीफा, फिर कभी नहीं मिली सत्ता, जवान बेटे की मौत से लगा सदमा; दिल्ली के पहले CM का किस्सा
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
11 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
11 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
12 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
19 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines