दिल्ली BJP को झटका, कई भाजपाई केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के कई कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं।

Delhi Assembly Elections 2025

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव से पहले अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़ा झटका दिया है। बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के कई कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बुधवार को आम आदमी पार्टी अपने नए विंग ‘सनातन सेवा समिति’ की घोषणा भी की है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंदिर प्रकोष्ठ के कई सदस्यों का आप में शामिल होना बीजेपी में बड़ी सेंधमारी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में दिल्ली की सीएम आतिशी ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया था। जिसके तहत आप की सरकार बनने पर पुजारियों को हर महीने 18 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया था। इस निर्णय का दिल्ली के पुजारियों ने स्वागत किया है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को योजना के लिए धन्यवाद दिया गया। बुधवार को बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के जीतेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, मनीष गुप्ता, ब्रजेश शर्मा, दुष्यंत शर्मा और उदयकांत झा ने आप का दामन थाम लिया है।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि मंदिर प्रकोष्ठ तो वीजेपी ने बना दिया। लेकिन सिर्फ वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। दिल्ली में आम आदमी की सरकार बनने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हुई। जो लोग आज सनातन धर्म के लिए काम कर रहे हैं, उन लोगों की सेवा करने का मौका आज उनको मिला है। हम इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। हमने जो कहा है, वह जरूर पूरा किया। केजरीवाल ने कहा कि रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए, इसी तरह अपना वादा निभाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ