Delhi Fog: कोहरे और कम विजिबिलिटी का असर, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए एयर ट्रेन बनाई जाएगी। फाइल फोटो

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए एयर ट्रेन बनाई जाएगी। फाइल फोटो

Delhi Fog: दिल्ली एयरपोर्ट ने कम विजिबिलिटी की स्थिति के कारण यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से शनिवार को यात्रियों को एक परामर्श में कहा कि हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के खतरे से निपटने के लिए हवाईअड्डे पर कई प्रक्रियाएं की गई हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1611499946402013185

उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी उड़ान संचालन सामान्य है। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, हवाईअड्डे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उड़ान के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

46 से ज्यादा फ्लाइट्स हुईं प्रभावित

कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण आज दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। खराब मौसम और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से करीब 34 जाने वाले घरेलू फ्लाइट्स प्रभावित हुईं जबकि अगल-अलग जगहों से आने वाली 12 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित हुईं हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ