---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली के सरकारी ऑफिसों में लगे शिकायती बॉक्स, सीएम रेखा गुप्ता अब जनता से करेंगी सीधा संवाद

दिल्ली की जनता अब सीधे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सीधे संवाद कर सकेगी। दरअसल दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी DM] SDM और रजिस्ट्रार ऑफिसों में शिकायत बॉक्स लगाए गए हैं। इसी तरह CM ऑफिस में भी शिकायत पेटिका लगाई गई है।

---विज्ञापन---

दिल्ली की जनता अब आसानी से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपनी शिकायत कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत कर दी। बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में उत्तरी दिल्ली की जन सुझाव पेटियां खोली हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ”मैंने यहां 3-4 बॉक्स खोले हैं, मैं सभी शिकायतों को पढूंगी, मुझे लगता है कि राज्य की सीएम का दिल्ली की जनता से सीधा संवाद होना जरूरी है। उनकी शिकायतों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा, इससे प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आएगा और लोगों की समस्याओं का संज्ञान लिया जाएगा।” वहीं बताया जा रहा है कि दिल्ली के डीएम, एसडीएम और दूसरे सरकारी ऑफिसों में शिकायती बॉक्स लगाए गए हैं।

दिल्लीवालों की सुनेंगे मन की बात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि सीएम बोलीं यह जनता से संवाद स्थापित करना का बेहतरीन तरीका है। सीएम ने कहा कि शिकायती बॉक्स को दिल्ली भर के डीएम, एसडीएम और रजिस्ट्रार कार्यालय में लगाया गया है। उन्होंने कहा, ”मैं सभी शिकायतों को पढ़ने वाली हूं जनता से सीधा संवाद करने का ये तरीका कारगार साबित होगा। इससे जनता की परेशानियों का भी जल्द से जल्द समाधान हो सकेगा।” उन्होंने आगे कहा कि जो दिल्लीवाले अपने मन की बात कहना चाहते हैं, वो सीधे मुझ तक पहुंचे। उनकी शिकायतों पर सरकार और प्रशासन कार्रवाई करेगी।

---विज्ञापन---

सचिवालय पहुंची 42 शिकायती बॉक्स

दिल्ली सचिवालय में बुधवार को 42 शिकायती बॉक्स पहुंचे। इनमें से कुछ बॉक्स से खुद मुख्यमंत्री ने कुछ शिकायती पत्रों को निकालकर पढ़ा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को सचिवालय में पहुंची शिकायती बॉक्स में धीरे-धीरे पत्रों को निकालकर पढ़ा जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।

First published on: Jul 02, 2025 05:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola