Delhi News: कुख्यात बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस-STF ने किया जॉइंट ऑपरेशन

Lalit Nepali encounter: दिल्ली पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मंगलवार रात को सराय काले खां बस स्टैंड के पास बदमाश ललित नेपाली का एनकाउंटर कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में 24 से अधिक मामले दर्ज है।

Delhi Lalit Nepali encounter

एनकाउंटर में शामिल पुलिस के अधिकारी और जवान (Pic Credit-News24)

Delhi News: दिल्ली पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मंगलवार देर रात सराय काले खां बस स्टैंड के पास एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में बदमाश ललित नेपाली घायल हो गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में लाजपत नगर के एसीपी बुलेटप्रुफ जैकेट के कारण बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार वह दो दर्जन से अधिक वारदातों में शामिल था। इसके अलावा कई मामलों में कोर्ट उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। वहीं साकेत थाने में एक मुकदमे में आरोपी को 14 साल की जेल भी हो चुकी थी। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद आरोपी के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में भी 29 जून को पुलिस ने एनकाउंटर किया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हुए थे। दोनों पर दिल्ली में एक अमेरिकी नागरिक के साथ लूटपाट की थी। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अमर कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने लुटेरों के पैर में मारी गोली

इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों लुटेरों के पैर में गोली मारी। जानकारी के अनुसार दोनों पर लूट और अपराध के कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद दोनों को पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ